फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Innocent child crushed by school bus, dead

अपनी ही स्कूल बस के नीचे आया मासूम, मौत

Fri, 01 Aug 2014 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार/मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार/मोगा Updated Fri, 01 Aug 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
Innocent child crushed by school bus, dead

पंजाब के जालंधर में कपूरथला मार्ग पर हरनामदासपुरा में स्पीड ब्रेकर पर इंनोसेंट हार्ट स्कूल की बस उछलने से बस में बैठा आठ साल का हर्ष लुढ़ककर बाहर गिर गया और अपनी ही बस के नीचे आ गया।

विज्ञापन


चालक और सहचालक ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत करार दे दिया। इसके बाद चालक और सहचालक बाकी बच्चों को छोड़कर भाग निकले। उसके पिता चंदर मोहन अरोड़ा को अस्पताल पहुंचने पर हर्ष की मौत की खबर मिली तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन


उन्हें टैगोर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बस चालक जगदीप सिंह और सहचालक मंदीप सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बस का पहिया हर्ष के सिर पर चढ़ गया

Innocent child crushed by school bus, dead

सूचना पर एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। आठ साल का हर्ष दो बहनों का अकेला भाई था। मासूम हर्ष अरोड़ा शुक्रवार को बाकी बच्चों के साथ स्कूल बस से घर लौट रहा था।

हरनामदासपुरा पहुंचने पर बस स्पीड ब्रेकर पर उछल गई। इससे दरवाजे के पास वाली सीट पर बैठा हर्ष झटके से दरवाजे से बाहर आ गिरा और बस का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया।

चीख की आवाज सुनकर चालक, सहचालक बस से नीचे उतरे तो हर्ष खून से लथपथ पड़ा हुआ था। दोनों तुरंत उसे बस में डालकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चों को बस में ही छोड़कर भागा ड्राइवर

Innocent child crushed by school bus, dead

स्कूली बच्चों के परिवार वालों को जैसे ही घटना का पता चला सभी अपने बच्चों को लेने पहुंचे। इसी दौरान बस चालक जगदीप सिंह मौका देखकर बाकी बच्चों को बस में ही छोड़कर भाग निकला लेकिन मौके से कुछ लोग पीछा करते हुए टैगोर अस्पताल आ पहुंचे और उन्होंने चालक को काबू कर लिया।

हर्ष के पिता को अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत की खबर मिली तो वे खुद को संभाल नहीं पाए। उन्हें हार्ट अटैक आ गया। डॉक्टरों का कहना है कि हर्ष की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है। सूचना मिलने पर स्कूल की प्रिंसिपल व शिक्षक भी हर्ष के घर पहुंचे।

विज्ञापन

स्कूल वैन की टक्कर से दो छात्राओं की मौत

Innocent child crushed by school bus, dead

उधर मोगा के थाना बाघापुराना के अंतर्गत गांव हरीएवाला-माहला कलां लिंक रोड पर साइकिल से स्कूल जा रही सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव माहला कलां में नौवीं कक्षा की छात्राएं लवप्रीत कौर (17) पुत्री जसविंदर सिंह, संदीप कौर (17) पुत्री दविंदर सिंह गांव हरीएवाला और नवदीप कौर को स्कूल बस ने अपनी चपेट में ले लिया।

सुबह करीब साढ़े 7 बजे सुबह तेज रफ्तार से आ रही बच्चों से भरी एक निजी स्कूल वैन पहले एक ट्रैक्टर से टकराई। इसके बाद वैन चालक अपना संतुलन खो बैठा और साइकिलों पर जा रही छात्राएं को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में छात्रा लवप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संदीप कौर ने इलाज के दौरान फरीदकोट में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। तीसरी छात्रा नवदीप कौर को मामूली चोट आई हैं। हादसे में स्कूल वैन में सवार 30 बच्चे बाल-बाल बच गए।

पुलिस चौकी नत्थूवाला गरबी के इंचार्ज एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि मृतक छात्रा लवप्रीत कौर के पिता जोगिंदर सिंह के बयान पर आरोपी स्कूल वैन चालक रुपिंदर सिंह निवासी कोठे गुरपुरा, समालसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed