फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   innocent child burn alive in incident

पिता की बीड़ी से चिंगारी निकली और जिंदा जल गई बच्ची

Wed, 29 Apr 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 29 Apr 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
innocent child burn alive in incident

नशे की लत चाहे कोई भी हो आखिर होती बुरी ही है। कभी-कभी व्यक्ति की अपनी इस बुरी लत के कारण बेकसूर की जान पर बन आती है। ऐसा ही एक वाकया बड़वाली ढाणी में एक पिता की धूम्रपान की लत ने उसकी डेढ़ साल की बच्ची की जान ले ली।

विज्ञापन


घटना हरियाणा के हिसार में घटी जब बीड़ी से निकली एक चिंगारी ने उसकी बेटी को जिंदा जला दिया। जब तक बच्ची के परिजनों ने उसे संभाला, वह बुरी तरह झुलस चुकी थी और उपचार से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। मृतक बच्ची डेढ़ वर्षीय पवित्रता है।
विज्ञापन


मृतक बच्ची की मां माला देवी ने बताया है कि वे यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। पिछले एक साल से वे हिसार की बड़वाली ढाणी में रह रहे हैं। पति हरेंद्र रेहड़ी लगाते हैं। सुबह माला घर में काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति रेहड़ी लेकर निकलने वाले थे। वे इससे पहले छत पर बेटी पवित्रता की चारपाई पर बैठकर बीड़ी पीने लगे। बच्ची की चादर पर कोई चिंगारी गिर गई होगी। जब पिता चले गए तो वह चिंगारी धीरे-धीरे सुलग गई।

गलती से कोई चिंगारी चादर पर गिर गई

innocent child burn alive in incident

बच्ची नींद में थी। चिंगारी भड़क गई और बच्ची बुरी तरह झुलस गई। जब वह चिल्लाई तो उसकी मां छत पर पहुंची। बच्ची चारपाई से नीचे गिरी हुई थी और वह बुरी तरह झुलस चुकी थी।

उसने किसी तरह आग बुझाई और उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पिता हरेंद्र के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया।

सुंदर सिंह, चौकी इंचार्ज डोगरान मोहल्ला ने बताया‌ कि बच्ची का पिता रेहड़ी लगाता है। वह सुबह उसकी चारपाई पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। गलती से कोई चिंगारी चादर पर गिर गई होगी। पिता बीड़ी पीने के बाद चला गया पीछे से चिंगारी भड़क गई और बच्ची झुलस गई।

महिला ने बताया है कि वे मजदूरी कर पेट पालते हैं। पवित्रता उनकी अभी तक इकलौती संतान थी, जिसकी हादसे ने जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed