फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Arrested with Drugs on Canada America Border

कनाडा-अमेरिका सीमा पर 60 किलो कोकीन के साथ भारतीय काबू, गिरफ्तारी के दौरान हुआ हार्ट अटैक

Sat, 16 May 2020 10:31 PM IST
खुशबू गोयल कंवरपाल, हलवारा(लुधियाना)
कंवरपाल, हलवारा(लुधियाना) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 16 May 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Indian Arrested with Drugs on Canada America Border
प्रतीकात्मक तस्वीर
कनाडा-अमेरिका की सीमा पर तीन मिलियन डॉलर (25 करोड़) की 60 किलो कोकीन के साथ एक भारतीय को काबू किया गया है। पुलिस ने जैसे ही उसे काबू किया, उसे मौके पर ही दिल का दौरा पड़ गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


लुधियाना के गांव सहौली के 41 वर्षीय अजीतपाल सिंह संघेड़ा बड़े किसान परिवार से संबंध रखता है। ऐसे में उसके नशा तस्करी में पड़ने की खबर से ग्रामीण स्तब्ध हैं। आरोपी 2004 में कनाडा गया था और वहां की नागरिकता ली थी। टोरंटो में रहने वाला अजीतपाल वहां ट्रक चलाता है।
विज्ञापन


अजीतपाल के पिता तेजपाल की मौत हो चुकी है। उसकी मां पूर्व अध्यापिका गुरदेव कौर कनाडा में ही सैटल हैं। जानकारी के अनुसार, अजीतपाल के सिर पर काफी कर्ज था, जिस कारण उसने नशे के इस धंधे में कदम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 बार ट्रक लेकर अमेरिका जा चुका है

जानकारी के अनुसार, अजीतपाल को अमेरिका के वॉशिंगटन और कनाडा के ओंटारियो राज्य की सीमा पर एक गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया गया। उस समय अजीत पाल सिंह ट्रक लेकर अमेरिका की तरफ जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से 60 किलो कोकीन बरामद की है। कोकीन को ट्रक के अंदर पांच बैग में छुपाकर रखा गया था।

संघेड़ा को अमेरिका के कस्टम बॉर्डर सुरक्षा विभाग एवं होमलैंड सुरक्षा नेएक  संयुक्त अभियान के बाद काबू कर वाटकौम पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन उसे मौके पर ही दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को संघेड़ा के अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के साथ जुड़े होने का संदेह है।

पुलिस को अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, वह एक ट्रक का मालिक है और 40 बार अपना ट्रक लेकर अमेरिका जा चुका है।  वह अमेरिका के सिएटल से सामान उठाने के लिए गया था। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि संघेड़ा निर्धारित सड़क मार्ग से नहीं जा रहा था। उसके ट्राले पर लगी सील से भी छेड़छाड़ हुई थी। साथ ही ट्राले पर लगी सील उसके दस्तावेजों से मैच नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed