{"_id":"5c70d799bdec22271f34320c","slug":"indian-army-captain-vishal-kidnapping-information-to-chandigarh-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः सेना के कैप्टन के अपहरण की खबर...पर पुलिस ने बताया अफवाह, सच की तलाश में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः सेना के कैप्टन के अपहरण की खबर...पर पुलिस ने बताया अफवाह, सच की तलाश में जुटी
Sat, 23 Feb 2019 10:48 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कीरतपुर साहिब से भारतीय सेना के कैप्टन के अपहरण का मामला सामने आया है। जबकि पुलिस इसे अफवाह बता रही है, फिलहाल सच की तलाश जारी है। चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम, चंडीगढ़ पर शुक्रवार की शाम 7:35 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि कुछ हथियारबंद लोगों ने सेना में बतौर कैप्टन तैनात विशाल को अगवा कर लिया है।
यूटी पुलिस ने सूचना देने वाले से संपर्क साधा तो उसने बताया कि वह यूपी के सहारनपुर निवासी एवं एयरफोर्स में तैनात सुरेश है। शुक्रवार की शाम उनके मोबाइल नंबर पर उनके दोस्त कैप्टन विशाल का संदेश आया कि उन्हें कीरतपुर से करीब 4/5 हथियारबंद लोगों ने अगवा कर लिया है। संदेश में कैप्टन विशाल को दिल्ली नंबर की सफेद रंग की पोलो कार सवार हथियारबंद लोगों द्वारा अगवा किये जाने की सूचना थी।
सुरेश ने तुरंत इंटरनेट पर सर्च करके पता लगाने का प्रयास किया कि कीरतपुर किस जगह है और नजदीकी पुलिस कौन सी है। उन्हें नेट पर चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) का नंबर दिखा। फिर उन्होंने वारदात की जानकारी यूटी पुलिस को दी। यूटी पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत पंजाब पुलिस व कीरतपुर थाना पुलिस को इस संबंध में अवगत कराया।
विज्ञापन
दे

देर रात तक सर्च में जुटी रही कीरतपुर पुलिस
खबर मिलते ही कीरतपुर थाना पुलिस के साथ-साथ अन्य थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी की। लेकिन देर रात तक न तो कैप्टन विशाल का पता लगा, न ही उन्हें अगवा करने वाले अज्ञात कार सवार लोगों का। पुलिस को किसी भी जगह से बताई गई कार राउंड-अप होने की सूचना नहीं मिली। थाना कीरतपुर पुलिस ने तो घटना को अफवाह बताया। हालांकि देर रात तक पुलिस सर्च में जुटी रही और वारदात की सत्यता जाने के प्रयास में जुटी रही।