फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India-England Test match tickets Broker arrested

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच की टिकटें ब्लैक करता दलाल गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 29 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
India-England Test match tickets Broker arrested
अरेस्‍ट - फोटो : Demo Pic
भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान टिकट ब्लैक करते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मोहम्मद अफजल दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ फेज-8 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में रहता है। साथ ही टिकट ब्लैक करने के लिए मोहाली आया था। वह पिछले मैचों में भी काफी टिकटें ब्लैक कर बेच चुका है। वहीं पुलिस अब आरोपी की बैकग्राउंड की जांच कर रही है। साथ ही दिल्ली पुलिस से भी इस बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को टेस्ट मैच का दूसरा दिन था। सुबह के समय गेट नंबर-4 पर टिकट लेने वालों की काफी भीड़ थी। गेट नंबर-4 पर लगा टिकट काउंटर कुछ देर बाद बंद कर दिया गया। इसके बाद भी आरोपी कुर्सी लगाकर टिकटें बेच रहा था। पुलिस फोर्स भी वहां पर मौजूद थी, लेकिन सब कुछ देखने के बाद भी अनदेखा किया जा रहा था। टिकट लेने वाले लोगों ने जब आरोपी से टिकट का रेट पूछा तो वह सभी टिकटों को डबल रेट बताकर बेच रहा था। इस पर वहां मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने एतराज जताया। उनकी टिकट बेचने वाले व्यक्ति से बहस हो गई। उन्होंने वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी को बुला लिया। पुलिस ने टिकट बेचने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और फेज-8 थाना पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed