{"_id":"5703f03a4f1c1b0530c812c3","slug":"in-various-reason-3-commit-suicide-and-2-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मामले में 3 ने दी जान, 2 ने की सुसाइड की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग मामले में 3 ने दी जान, 2 ने की सुसाइड की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में अलग अलग स्थानों पर महिला सहित तीन लोगों ने संदिग्ध हालात में खुदकुशी कर ली। जबकि दो अन्य लोगों ने भी मौत को गले लगाने की कोशिश की। लेकिन उनकी जान बच गई। हालांकि गंभीर हालत में अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जीएमसीएच-32 में इलाज कराने आए बुजुर्ग ने पांचवीं मंजिल से कू दकर जान दे दी। मृतक भूपिंदर सिंह (59) जीरकपुर का रहनेवाला था। पुलिस ने बताया कि भूपिंदर सिंह को कुछ दिन पहले करंट लगा था। जिसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। भूपिंदर सिंह मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसके साथ उसका बेटा भी था। वह टेस्ट की रिपोर्ट लेने के लिए गया था। इसी बीच भूपिंदर ने ए-ब्लॉक की पांचवीं मंजिल से क थित रूप से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी: मलोया में एक महिला ने पति के साथ मामूली बहस के बाद घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मलोया की रहने वाली रेखा (23) ने घर पर ही फंदा लगा लिया। हादसे का पता मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे चला। महिला को फंदे से झूलते हुए उसके पड़ोसी ने देखा। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा और सेक्टर 16 अस्पताल ले कर गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला का एक साल का बेटा भी है। उसका पति मुनीष प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन
चौथी मंजिल से गिरा शिमला निवासी: वहीं तीसरे हादसे में पीजीआई के नेेहरू ब्लॉक की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक शरीफ सिंह (57) हिमाचल के शिमला का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि शरीफ रैंप से उतर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गिर वह गया। उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पत्नी पीजीआई में भर्ती थी। उसके सिर की सर्जरी होनी थी।
महिला और युवक ने किया सुसाइड का प्रयास: वहीं सोमवार रात को सेक्टर 25 में एक महिला ने जहरीला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसका इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है। सेक्टर 25 में ही एक 20 साल के युवक ने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी का प्रयास किया। हालांकि समय पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल युवक का इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है।