फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in suspicious circumstances Beautician swallowed poison

संदिग्ध हालत में ब्यूटीशियन ने निगला जहर

Mon, 12 May 2014 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 12 May 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
in suspicious circumstances Beautician swallowed poison

ट्राइसिटी के एक नामी सैलून में काम करने वाली युवती ने रविवार देर रात संदिग्ध हालत में जहर निगल लिया। साथी कर्मचारियों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया और सैलून संचालक को भी सूचना दी।

विज्ञापन


सैलून संचालक के सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में पहुंचने के कुछ ही देर बाद हरियाणा पुलिस में तैनात एक डीआईजी रैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, क्योंकि सैलून संचालक उनका रिश्तेदार है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची सेक्टर-5 थाना पुलिस ने जब युवती से पूछताछ की तो उसने जहरीला पदार्थ गलती से खाने की बात कही। कुछ देर बाद युवती की हालत स्थिर होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ से आपरेट होने वाले इस सैलून का स्टॉफ पंचकूला सेक्टर-21 की एक कोठी में रहता है। वहीं पर अमृतसर निवासी युवती अन्य साथी कर्मचारियों के साथ रहती है, जिसकी जालंधर निवासी एक युवक से दोस्ती है।

युवक पिछले कई दिनों से युवती के फोन का जवाब नहीं दे रहा था, जिसके चलते शनिवार देर रात उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती को अचेत होते देख साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।


जब पुलिस मौके पर पहुंची और युवती का फोन चेक किया तो उसमें युवक के लिए कई एसएमएस थे। हालांकि, युवती ने पुलिस को बयान दिया कि उसने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed