फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In different places of the haryana four people including three minors were raped

खाने का सामान दिलाने के बहाने साढ़े तील साल की बच्ची को ले गया चचेरा भाई और फिर...

Fri, 29 Jun 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Fri, 29 Jun 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
  In different places of the haryana four people including three minors were raped
सांकेतिक तस्वीर
रेप का पहला मामला गोहाना का है। यहां के सदर थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोर ने साढ़े तीन साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। 16 साल का आरोपी बच्ची को खाने का सामान दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया था। बच्ची की बिगड़ी हालत देख परिजन जब उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां दुष्कर्म का पता लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जुवेनाइल कोर्ट ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसके जेठ का लड़का बुधवार दोपहर उनके घर आया था। वह उसकी साढ़े तीन साल की बेटी को खाने का सामान दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया। दुकान से सामान दिलाकर वह उसे घर लाने की बजाय पड़ोस के एक खाली मकान में ले गया।
विज्ञापन


आरोपी ने वहां बच्ची से दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे घर छोड़कर चला गया। घर आने के बाद बच्ची घबराई हुई थी। जब वह उसे नहलाने लगी तो उसकी हालत और बिगड़ गई। वह उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। बच्ची से पूछा तो उसने सारी बात बताई। थाना प्रभारी सेठी मलिक के अनुसार पुलिस ने बच्ची का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया, जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी ने 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

  In different places of the haryana four people including three minors were raped
सांकेतिक तस्वीर
दूसरी घटना गन्नौर में घटी। गन्नौर क्षेत्र के गांव में रात को घर में सोने आई 12 साल की बच्ची से पड़ोसी दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब बच्ची ने घर आकर हैवानियत के बारे में परिजनों को बताया तो आरोपी ने उन्हें धमकाया कि उन्होंने पुलिस में जानकारी दी तो वह आत्मदाह कर लेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि 25 जून को उसकी 12 साल की बेटी पड़ोसी के घर सोने गई थी। दोनों परिवारों में काफी मेलजोल था, इसलिए उन्होंने बेटी को पड़ोसी के घर जाने से नहीं रोका। उसका आरोप है कि रात को पड़ोसी ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। बच्ची बुरी तरह घबरा गई और सुबह आरोपी के घर से निकल मंदिर में जाकर छुप गई। जब उनकी बच्ची घर नहीं पहुंची तो वह पड़ोसी के घर उसे बुलाने पहुंचे।

आरोपी घर नहीं मिला तो उसने बच्ची की तलाश की। बच्ची को मंदिर में मिली तो उसे बुलाकर घर ले आए। बच्ची ने घर आकर सारी बात बताई। इस पर परिजनों ने आरोपी को घर बुलाया, आरोपी ने घर पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को करने की स्थिति में आत्मदाह करने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

  In different places of the haryana four people including three minors were raped
RAPE - फोटो : SELF
तीसरी घटना में युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। सोनीपत शहर थाना क्षेत्र की एक युवती ने गोहाना क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

पुलिस को दी शिकायत में युवती (21) ने बताया कि गोहाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला एक युवक उनके घर के पास से ऑटो-बस पकड़ता था। वह शहर के एक कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। घर के पास से आने जाने के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हो गई। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह इधर-उधर करने लगा।

आरोपी ने उसे झांसे में लेने के लिए दिल्ली के एक मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। आरोपी अपने परिजनों से बात करने की बात कहकर उसे बाद में घर ले जाने का झांसा देता रहा। बार-बार कहने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी शादी करने से भी इंकार कर दिया। थाना सिटी प्रभारी राजपाल ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

12 साल की बच्ची को गली से उठा युवक ने किया रेप

  In different places of the haryana four people including three minors were raped
demo pic
जींद के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने गली से गुजर रही बच्ची को उठाकर गांव से बाहर खाली प्लॉट में उससे रेप किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि 19 जून को उसकी बेटी (12) गली से गुजर रही थी।

उसी समय एक युवक ने उसको उठा लिया और गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में ले गया। आरोपी ने वहां उसके साथ रेप किया। शोर मचाने पर युवक ने बच्ची का मुंह दबा दिया। दहशत से बच्ची सहम गईऱ्। बच्ची ने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई। महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed