फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   imprisonment in murder case

अवैध संबंधों के शक में युवक को मारा था, अब जेल में कटेगी 6 की जिंदगी

Thu, 15 Jun 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Thu, 15 Jun 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
imprisonment in murder case
उम्रकैद की सजा
पत्नी से अवैध संबंधों के शक में 6 लोगों ने एक युवक को कत्ल कर दिया था। अब उनकी सारी जिंदगी जेल की चारदिवारी में कटेगी। मामला मानसा का है। मानसा की अदालत ने कत्ल केस की सुनवाई करते 6 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं एक व्यक्ति को सबूतों के अभाव में बरी करने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


गांव भम्मे कला वासी बंसा सिंह ने अपने कुछ साथियों को साथ लेकर गांव के ही एक युवक बिंदर सिंह का कत्ल कर दिया था। क्योंकि उसको शक था कि बिंदर सिंह के उसकी पत्नी से संबंध थे। इस संबंधी थाना कोटधरमू की पुलिस ने 3 फरवरी 2013 को मृतक बिंदर सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान पर बंसा सिंह, नायब सिंह, प्रगट सिंह, गीता सिंह, लाभ सिंह, काली सिंह और अमर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


उनको केस की सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया। एडिशनल सेशन जज मानसा जगदीप सूद की अदालत ने सबूतों के अभाव में अमर सिंह को बरी किया। इसके अलावा अन्य छह को बिंदर सिंह के कत्ल का दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed