फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   impotent case: significant evidence against ram rahim

नपुंसकता केस: सीबीआई के हाथ लगे अहम सबूत

Thu, 19 Feb 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Thu, 19 Feb 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
impotent case: significant evidence against ram rahim

सिरसा में चार दिनों तक डेरा डाले रहने के बाद सीबीआई की टीम बुधवार दोपहर बाद यहां से रवाना हो गई। इस दौरान जिले में रहकर सीबीआई अधिकारियों ने डेरा सच्चा सौदा में साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में अहम सबूत जुटाए।

विज्ञापन


टीम ने डेरा सच्चा सौदा के आसपास रहने वाले कई पुराने सेवादारों और नपुंसक बनाए गए पीड़ित साधुओं के रिश्तेदारों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। पिछली बाद जब सीबीआई सिरसा आई थी तो डेरा के पास रहने वाले साधुओं ने सीबीआई के साथ सहयोग नहीं किया था, लेकिन इस बाद सीबीआई कई पुराने साधुओं और उनके परिचितों को समझाने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन


इस बार सीबीआई को इस मामले में कई ठोस और अहम सबूत मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ पीड़ित सीबीआई के साथ रवाना हुए हैं। सीबीआई पीड़ितों के मजिस्ट्रेट समक्ष कलमबद्ध बयान वीडियोग्राफी के साथ दिलवाएगी, ताकि अदालत में गवाही के दौरान कोई बयानों से पलट न सके। सीबीआई की टीम बरनाला रोड स्थित सरकारी रेस्ट हाउस से सुबह आठ बजे अपने कमरों की चाबियां सौंपकर डबवाली बाईपास मार्ग की तरफ चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला

impotent case: significant evidence against ram rahim

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा में करीब 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का मामला सामने आया था। इसमें डेरा में साधु रहे हंसराज की याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने उसकी मेडिकल जांच करवाई तो अंडकोष निकाले जाने की पुष्टि हुई।

इसके बाद हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर मामले की जांच करवाकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। सिरसा पुलिस ने एक माह तक जांच के बाद रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी। जांच रिपोर्ट से असंतुष्ट होकर हाईकोर्ट ने सीबीआई को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज का आदेश दिया।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के खिलाफ अंग भंग करने, धमकी देना, लोगों को बहकाने और साजिश रचने का मामला दर्ज कर सीबीआई टीम ने जांच शुरू कर दी। सीबीआई इस मामले में साधु हंसराज से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई को तीन माह के अंदर अपनी रिपोर्ट होई कोर्ट को सौंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed