फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal Sand Mining in Drabassi of Mohali, sand mafia

डेराबस्सीः अवैध खनन रोकने गए थाना प्रभारी से उलझे माफिया, बुलानी पड़ी फोर्स, 3 गिरफ्तार

Mon, 15 Oct 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली) Updated Mon, 15 Oct 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Illegal Sand Mining in Drabassi of Mohali, sand mafia
अवैध खनन
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने थाना प्रभारी से माफिया के लोग भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि फोर्स बुलानी पड़ी, फिर 9 ट्रालियां जब्त की गई और तीन गिरफ्तार। मामला मोहाली के डेराबस्सी का है। ककराली घग्गर नदी में छापा मारकर 9 ट्रालियां को रंगे हाथ चोरी के ग्रेवल्स के साथ जब्त किया है, जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है, जिनमें से चार फरार हो गए।
विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस द्वारा चोरी का माल खरीद रहे क्रशर मालिक के खिलाफ कार्रवाई न करने के चलते उनकी कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। वहीं, मौके से माइनिंग माफिया द्वारा ढकोली पुलिस थाना प्रभारी एसआई जगजीत सिंह के साथ बदसलूकी की गई। इसके बाद उन्होंने पूरे सब डिवीजन की फोर्स बुलाकर घेराबंदी करके कार्रवाई की।
विज्ञापन


ढकोली पुलिस थाना इंचार्ज जगजीत सिंह को सूचना मिली कि घग्गर नदी में अवैध माइनिंग हो रही है। वे छापा मारने के लिए मौके पर पहुंच गए, लेकिन घग्गर नदी में भारी गिनती में ट्रैक्टर-ट्रालियां ग्रेवल्स की चोरी कर रही थी। वहां अवैध माइनिंग कर रहे लोग थाना प्रभारी के साथ उलझ गए। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर एएसपी हरमन हंस के नेतृत्व में सब डिवीजन डेराबस्सी की पुलिस फोर्स बुलाई गई। एएसपी हरमन हंस ने बताया कि ये ट्रॉलियां किस क्रशर के यहां जा रही थीं इसकी जांच की जाएगी। डेराबस्सी थाना प्रभारी महिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सात लोगों खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें गुरचरण सिंह, चरनजीत सिंह और निरपाल सिंह हैं।


चार आरोपी लखवीर सिंह, जसपाल सिंह, गुरजंट सिंह और मंगा मौके से फरार हो गए। उधर, ढकोली पुलिस थाने के प्रभारी जगजीत सिंह ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा गया था। हालांकि वहां माफिया बदसलूकी पर उतर आया। उन्होंने फोर्स बुलाकर रंगे हाथ ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ीं और आरोपियों को डेराबस्सी पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed