फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   illegal relationship with nephew, creepy murder

मामी से अवैध संबंध में मिली खौफनाक सजा

Tue, 16 Dec 2014 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Tue, 16 Dec 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
illegal relationship with nephew, creepy murder

मामी से अवैध संबंध के चलते मामा ने भांजे को दी खौफनाक सजा। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सात माह से लापता शक्ति सिंह का शव तिबड़ी कैंट क्षेत्र स्थित गड्ढे से बरामद की। घटना पंजाब के गुरदासपुर की है।

विज्ञापन


दरअसल तिबड़ी कैंट क्षेत्र में तैनात सैनिक ने ही भिवानी (हरियाणा) निवासी शक्ति सिंह की हत्या की थी। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी सैनिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या रिश्ते में मामी के साथ अवैध संबंधों को लेकर की गई। मामले के आरोपी सैनिक की पत्नी ही मृतक की मामी है, जो मामले का खुलासा होने के बाद से फरार है।
विज्ञापन


पुराना शाला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मुख्तियार सिंह ने बताया कि हरियाणा के भिवानी जिले के नौरंगाबाद इलाके का रहने वाला शक्ति सिंह पुत्र राम सिंह 27 मई को तिबड़ी छावनी में तैनात सैनिक मुकेश कुमार से मिलने आया था। मुकेश रिश्ते में शक्ति सिंह का मामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है तिबड़ी छावनी आने के बाद से ही शक्ति सिंह लापता हो गया। उधर, शक्ति सिंह के पिता राम सिंह ने थाने में 30 मई को अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच के बाद पुराना शाला पुलिस स्टेशन में 27 जून को मुकेश कुमार तथा उसकी पत्नी उषा के विरुद्ध केस दर्ज किया।

हत्या कर गड्ढे में शव दफन कर दिया

illegal relationship with nephew, creepy murder

पुलिस का कहना है कि शक्ति सिंह के अपने दूर के रिश्ते के मामा मुकेश कुमार की पत्नी उषा के साथ अवैध संबंध थे। इसी कारण से वह हरियाणा से तिबड़ी आया था।

मुकेश कुमार ने पूछताछ के स्वीकार किया है कि शक्ति सिंह उसकी पत्नी को परेशान करता था। जिस कारण उसने अपनी पत्नी उषा के साथ मिलकर शक्ति सिंह की योजना के तहत हत्या कर दी।

उन्होंने शक्ति को कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा पिलाई थी। बेहोश होने पर गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उन्होंने अपने आवास से कुछ दूर स्थित झांडियों के पास एक गड्ढे में उसका शव दफन कर दिया। आखिरकार कोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार रामचंद की मौजूदगी में शक्ति सिंह का गड्ढे में दफन शव बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed