फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IG Hemant Kalsan Arrested by Pinjore Police

हरियाणा: घर में घुसकर महिला कुक और उसकी बेटी को पीटने में आईजी गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2020 05:08 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Aug 2020 05:08 PM IST
सार

  • पिंजौर में एक शिक्षक और उसकी पत्नी को भी पीटा, गोली मारने की दी धमकी
  • हरियाणा होमगार्ड रेंज आईजी हेमंत कल्सन को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
  • शिक्षक मामले में मिली जमानत, कुक मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
IG Hemant Kalsan Arrested by Pinjore Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

अपनी ही कॉलोनी में रहने वाली महिला कुक और उसकी बेटी से मारपीट के मामले में हरियाणा होमगार्ड रेंज आईजी हेमंत कल्सन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। जबकि कॉलोनी के ही एक शिक्षक से घर में घुसकर मारपीट में जमानत मिल गई है। 

विज्ञापन


रत्तपुर कॉलोनी निवासी अंजलि ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे आईजी हेमंत कल्सन अपनी गाड़ी में उनके घर के बाहर आए। दरवाजे की घंटी बजने पर उनकी बेटी दरवाजा खोलने गई तो उन्होंने बेटी को पीटना शुरू कर दिया। अंजलि ने बताया कि वह बाथरूम में थीं। दौड़कर बेटी को बचाने पहुंचीं तो आईजी ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


परिवारवालों ने आईजी की इस हरकत का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने कुक अंजलि की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। अंजलि ने बताया कि वह आईजी के यहां वॉलंटियर कुक हैं। किचन का सारा काम वही संभालती हैं। गाड़ी में आईजी के साथ एक महिला भी बैठी हुई थी।  अंजलि ने यह भी बताया कि शराब के नशे में अक्सर आरोपी इस तरह की हरकत करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर शिक्षक को पीटा, परिवार को जान का खतरा

कॉलोनी में ही रहने वाले शिक्षक सत्येंद्र सिंह ने शिकायत दी कि आईजी हेमंत कल्सन ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनके घर में भी घुसकर पत्नी से मारपीट की। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर जब वे पत्नी को बचाने आए तो आरोपी ने उन्हें भी थप्पड़ और लात-घूंसे मारने शुरू कर
दिए।

शिक्षक का आरोप है कि आईजी हेमंत कल्सन शराब के नशे में थे। उनके मुंह से बदबू आ रही थी। हंगामा होते देखकर पड़ोसी नवीन और रवि कुमार ने आरोपी आईजी को समझाने की कोशिश की तो उन्हें भी गालियां दी गईं।

शिक्षक ने मांगी पुलिस सुरक्षा
सत्येंद्र ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके परिवार की जान खतरे में है। आरोपी आईजी हेमंत कल्सन से उन्हें जान माल का खतरा है। वह कुछ भी करने में सक्षम है, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए। पुलिस ने सत्येंद्र की शिकायत पर आरोपी आईजी हेमंत कल्सन के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 452, 509, 510 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विवादों से पुराना नाता.. पहले भी महिला से बदतमीजी पर दर्ज हुआ था केस
हेमंत कल्सन का विवादों से पुराना नाता है। उनके खिलाफ इससे पहले भी एक महिला की शिकायत पर केस दर्ज हो चुका है। रत्तपुर कॉलोनी निवासी महिला ने आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन के खिलाफ 27 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि हेमंत कल्सन ने उसके घर के बाहर आकर पौधे काटे जाने की बात कहकर उसके साथ गाली गलौज की थी। इस मामले में भी पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया था।

हवा में गोली चलाने में निलंबित भी हो चुके हेमंत

जानकारी के अनुसार, 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कल्सन की ड्यूटी तमिलनाडु में थी। वहां इन्हें हवा में फायरिंग करने के आरोप में निलंबित भी कर दिया गया था। आईजी कल्सन ने एक सिपाही की सेमी ऑटोमेटिक गन से हवा में फायरिंग की थी। हरियाणा सरकार ने मामले में तत्काल कार्रवाई की थी।

डीजीपी बोले- गृह मंत्रालय भेजी जाएगी रिपोर्ट
हरियाणा होमगार्ड रेंज आईजी हेमंत कल्सन के खिलाफ सप्ताह के अंत में कार्रवाई हुई है। इस मामले की अभी तक मेरे पास पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं आई है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, आगामी कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय के पास भेजी जाएगी। हेमंत कल्सन एक सीनियर अधिकारी हैं। लेकिन यदि कोई भी सरकारी मुलाजिम 24 घंटे तक हवालात या जेल में रहता है, तो उसे सस्पेंड ही माना जाता है। - मनोज यादव, डीजीपी हरियाणा प्रदेश।

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी

आईजी हेमंत उनकी कॉलोनी में ही रहता है। शुक्रवार की रात शोर सुनकर जब वह बाहर आए तो देखा कि आईजी हेमंत कल्सन गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने पूरी तरह से कपड़े भी नहीं पहन रखे थे। कल्सन की हरकतों से पूरी कॉलोनी परेशान है।- गजेंद्र शर्मा, निवासी रत्तपुर कॉलोनी।

जिस रैंक का पुलिस अधिकारी है उसके खिलाफ विभाग को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। हेमंत कल्सन अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। वह आए दिन लोगों से गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। - जगीर सिंह, निवासी रत्तपुर कॉलोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed