फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Identity card of bride turned out to be fake while getting married in Firozpur

विवाह से पहले सावधान: पंडित ने देखा Aadhar Card तो खुली दुल्हन की पोल, बोला- इस ID से कल ही करा चुका हूं शादी

Thu, 01 Sep 2022 09:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 09:48 PM IST
सार

छावनी बस अड्डे के नजदीक मंदिर में शादी रचाते वक्त पुजारी ने लड़की का पहचान पत्र मांग लिया। जब उसने पहचान पत्र देखा तो कहा कि कल ही इसी पहचान पत्र से शादी करवाई है। यह सुनते ही वहां बैठे सभी लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन
Identity card of bride turned out to be fake while getting married in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में दुल्हन का पहचान पत्र फर्जी मिलने पर शादी रुकवा दी गई। लड़के वाले हरियाणा से यहां शादी रचाने पहुंचे थे। दूल्हे के परिजनों की शिकायत पर थाना कैंट पुलिस ने दुल्हन पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं। दर्शना निवासी फतेहाबाद (हरियाणा) ने पुलिस को बताया कि वह बेटे रवि कुमार की शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। उनके दामाद तिलक राम ने बताया कि लड़की फिरोजपुर की रहने वाली है, उससे रिश्ता करवा देते हैं। 

विज्ञापन


आरोपी ओम प्रकाश ने उसे कॉल करके लड़की के रिश्ते के संबंध में बातचीत की। लड़की का फोटो भेजा, जो पसंद आई तो उन्होंने बेटे रवि की शादी के लिए हां कर दिया। दर्शना अपने रिश्तेदारों के संग फिरोजपुर (पंजाब) आ गई। वहां तारा अरोड़ा नाम की लड़की से मिले, उन्हें अच्छी लगी। वह छावनी बस अड्डे के नजदीक मंदिर में शादी रचाने लगे। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने लड़की का पहचान पत्र मांग लिया, जब उसने पहचान पत्र देखा तो उसने कहा कि कल ही इसी पहचान पत्र से शादी करवाई है। यह सुनते ही वहां बैठे सभी लोग हैरान हो गए। 
विज्ञापन


जैसे ही आरोपियों की पोल खुलने लगी वैसे ही वहां बैठे आरोपी धीरे-धीरे खिसकने लगे। देखते ही देखते दुल्हन समेत सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पता चला कि ये गिरोह जाली पहचान पत्रों पर शादी करवाकर लड़के वालों को लूटते हैं। थाना कैंट पुलिस ने दर्शना के बयान पर आरोपी ओम प्रकाश निवासी अंबाला, वीना शर्मा निवासी हाउसिंग कॉलोनी अंबाला, नेहा निवासी अंबाला, दुल्हन तारा अरोड़ा, दीप व मीत अरोड़ा निवासी खिलचियां जिला फिरोजपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed