फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS sexual harassment: petition Transfer in Special court

यौन शोषण: IAS के खिलाफ याचिका विशेष कोर्ट में ट्रांसफर

Tue, 05 Jan 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Jan 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
IAS sexual harassment: petition Transfer in Special court

हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी एसएन रॉय के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पंचकूला निवासी महिला की सेशन कोर्ट में दायर पुनर्विचार याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय ने महिला एवं बाल अपराध से जुड़ी विशेष एडीजे कोर्ट में ट्रांसफर कर दी है।

विज्ञापन


वहीं एडीजे ने याचिका पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत से केस से जुड़ा सारा रिकार्ड तलब किया है। साथ ही याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 जनवरी तय की है।
विज्ञापन


इससे पहले महिला की आपराधिक शिकायत ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट से खारिज हो चुकी है। अदालत के इस फैसले के खिलाफ ही महिला ने पुनर्विचार याचिका दायर की है। याचिका में रॉय के ड्राइवर को भी प्रतिवादी बनाया गया है। उनका कहना था कि निचली अदालत ने तथ्यों को जांचे बिना उनकी शिकायत को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के वकील के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस को फौरन केस दर्ज करना होता है। साथ ही आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करनी होती है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। शिकायत देने के महीनों बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ।

हरियाणा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी एसएन रॉय के खिलाफ पंचकूला निवासी महिला ने यौन शोषण और धमकाने की शिकायत दायर की थी। इससे पहले पीड़िता की सीआरपीसी 156 (3) के तहत दायर अर्जी भी इसी कोर्ट ने खारिज कर दी थी।


इसमें उसने कोर्ट से एसएन रॉय और उनके ड्राइवर तकदीर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, धमकाने और आपराधिक साजिश के तहत संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के लिए पुलिस को आदेश देने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed