फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband sueside after wife's murder in firozp

करवा चौथ से दो दिन पहले मार डाली पत्नी, खुद भी मर गया, वजह चौंकाने वाली

Wed, 24 Oct 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर) Updated Wed, 24 Oct 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Husband sueside after wife's murder in firozp
सांकेतिक तस्वीर

करवा चौथ से दो दिन पहले एक शख्स ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया और खुद भी फंदे पर लटक गया। वजह सामने आई तो पुलिसवाले भी सन्न रह गए। मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले का है। यहां के ममदोट थाना अंतर्गत तांत्रिक के जाल में फंसे एक व्यक्ति ने पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के बाद खुद खेत में जाकर फांसी लगा ली। घटना थाना ममदोट के अंतर्गत पुलिस चौकी मोहरे वाला के गांव भावड़ा आजम शाह में बुधवार सुबह पांच बजे घटी। दोनों बच्चे (बेटा-बेटी) एक अलग कमरे में सो रहे थे।

विज्ञापन


थाना ममदोट प्रभारी रणजीत सिंह व पुलिस चौकी मोहरे वाला इंचार्ज जतिंदर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों के मुताबिक परमजीत कौर उर्फ पम्मो और सरवन सिंह आपस में झगड़ते रहते थे। सरवन सिंह मानसिक तौर पर ठीक था। वह तांत्रिकों के चक्कर में फंसा हुआ था। अक्सर तांत्रिकों के पास ही जाता था। सरवन ने परमजीत कौर की गर्दन चाकू से काट दी। इस कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Husband sueside after wife's murder in firozp
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

 उसके बाद खेतों में जाकर सरवन ने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह बच्चे उठे तो देखा कि मां परमजीत कौर घर में खून से लथपथ मरी पड़ी है और पिता सरवन सिंह घर से गायब है। गांव में लोग सुबह सैर के लिए निकले तो देखा कि सरवन सिंह खेतों में एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। 

पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों के शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गांव भावड़ा आजम शाह के ग्रामीणों का कहना है कि सरवन तांत्रिकों पर बहुत विश्वास करता था। उसका तांत्रिकों के पास बहुत आना-जाना था। पति-पत्नी के बीच घर में अक्सर झगड़ा होता था। उधर, थाना ममदोट प्रभारी रणजीत सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed