{"_id":"695cab0cbc4129c2d7020562","slug":"husband-stabbed-his-wife-in-stomach-in-chandigarh-crime-news-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में पत्नी के पेट में घोंपा चाकू: दोनों में बहस... पति का सनक गया माथा, चाकू से हमला कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में पत्नी के पेट में घोंपा चाकू: दोनों में बहस... पति का सनक गया माथा, चाकू से हमला कर फरार
Tue, 06 Jan 2026 11:56 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:56 AM IST
सार
चंडीगढ़ के धनास की कच्ची कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल महिला अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ के धनास की कच्ची कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने महिला के पेट में चाकू घोंपा है। आरोपी की पहचान महाराज दीन के तौर पर हुई है, जो फरार है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सारंगपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ने बताया कि घायल महिला की पहचान पार्वती (40), निवासी मकान नंबर 1087, कच्ची कॉलोनी, धनास के रूप में हुई है। आरोप है कि घरेलू विवाद के चलते दोनों के बीच बहस हुई और आरोपी पति ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महाराज दीन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। घायल महिला के बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन