फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Shot himself After Firing on wife

दंपती के बीच हुआ झगड़ा, कुर्सी में बैठी पत्नी को एएसआई पति ने मारी गोली फिर कर ली आत्महत्या

Fri, 04 Oct 2019 05:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवंडी भाई (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवंडी भाई (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Oct 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Husband Shot himself After Firing on wife
प्रतीकात्मक तस्वीर

घरेलू कलह के चलते पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने अपने ससुराल पहुंचकर कुर्सी पर बैठी पत्नी पर सर्विस रिवाल्वर से गोली दाग दी, उसके बाद अपने सिर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पत्नी के कंधे पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

विज्ञापन


जख्मी पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे मोगा के अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना थाना तलवंडी भाई के अंतर्गत गांव कालीये वाला में गुरुवार रात को घटी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एएसआई बलजीत सिंह (48) निवासी मिसरी वाला, जिला फिरोजपुर पंजाब पुलिस में तैनात है। बलजीत सिंह की तलवंडी भाई में एक्साइज विभाग में ड्यूटी लगी थी। वह शराब ठेकेदार के साथ छापामारी करता था। बलजीत सिंह और उसकी पत्नी चरणजीत कौर के बीच घरेलू झगड़ा चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर चरणजीत कौर नाराज होकर अपने मायके गांव कालीये वाला आकर रहने लगी थी। गुरुवार रात को बलजीत सिंह ड्यूटी से ऑफ होकर अपने ससुराल कालीये वाला चला गया, वहां पर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। 

बलजीत ने गुस्से में आकर अपनी सर्विस रिवाल्वर से कुर्सी पर बैठी पत्नी चरणजीत कौर पर गोली दाग दी, गोली उसके कंधे पर जाकर लगी और खून में लथपथ होकर जमीन पर बेहोश होकर गिर गई। ससुराल घर में अफरातफरी मच गई।

इस दौरान बलजीत ने अपने सिर पर गोली मार ली। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनकी चिंताजनक हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वह बलजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि चरणजीत कौर का इलाज चल रहा है।

बलजीत के दो बेटे हैं, जो शादीशुदा है। इस वारदात के बारे में परिवार का कोई भी सदस्य बातचीत करने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को बलजीत सिंह का शव फिरोजपुर सिविल अस्पताल लाया गया है, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पारिवारिक सदस्यों को शव सौंप दिया गया है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ कर रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed