{"_id":"b958986246775cf179b50a7888061f9d","slug":"husband-relationship-with-another-woman-and-upset-to-in-laws-woman-drank-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों से तंग युवती ने तेजाब पीया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल वालों से तंग युवती ने तेजाब पीया
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 03 Jun 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-1 में ससुराल वालों से दुखी होकर एक युवती ने तेजाब पी लिया। युवती को गंभीर हालत में पीजीआई भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पिता के बयान पर पति, सास और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में अमृतसर के गांव शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी निरंजन सिंह ने कहा है कि 2011 में उन्होंने सबसे छोटी बेटी कुलविंदर की शादी मोहाली में की थी।
विज्ञापन
शादी के बाद ससुरालवालों ने बेटी को तंग करना शुरू कर दिया। बेटी ने उन्हें बताया था कि पति के किसी लड़की से नाजायज संबंध हैं। विरोध करने पर वह उसके साथ अक्सर मारपीट करता था।
मारपीट में उसका साथ सास एवं ननद भी देती थीं। तंग आकर 24 मई को देर रात उनके मोबाइल पर बताया गया कि उनकी बेटी ने तेजाब पी लिया है।
उस गंभीर हालत में पीजीआई भर्ती कराया गया है। एसएचओ राजीव कुमार ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।