फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sold the house by forging the signature of a sister living in Canada

Faridabad News: कनाडा में रह रही बहन के फर्जी हस्ताक्षर कर बेच दिया मकान

Mon, 19 Oct 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sold the house by forging the signature of a sister living in Canada
सेक्टर-28 का मामला, भाई और भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

मकान की कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई गई है

मां के निधन के बाद जाली एनओसी और शपथ पत्र तैयार कर हड़पा कानूनी हक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-28 स्थित मकान का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने और हक हड़पने का मामला सामने आया है। मकान की कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई गई है। कनाडा में रह रही बहन की शिकायत और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) सेंट्रल की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी भाई और भाभी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

कनाडा के वैंकूवर में रहने वाली बहन मोनिका पब्बी ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि वह सुरेश पब्बी की कानूनी वारिस हैं। उनकी मां की इच्छा थी कि सेक्टर-28 स्थित मकान उनके नाम स्थानांतरित किया जाए। पीड़िता के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि उनके भाई हेमंत कुमार पब्बी और भाभी निधि पब्बी ने साजिश के तहत उनका मकान बेच दिया है। जिस दिन फर्जी हस्ताक्षरों से शपथ पत्र और एनओसी तैयार की गई, उस दिन वह कनाडा में थीं।
विज्ञापन


पंजाब में भी दर्ज है धोखाधड़ी का मामला
पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनके भाई हेमंत पब्बी ने पंजाब में भी उनके फर्जी हस्ताक्षर कर और दूसरा व्यक्ति खड़ा कर धोखाधड़ी की है। इस संबंध में तीन जून 2026 को पंजाब के होशियारपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में 16 सितंबर 2026 को होशियारपुर अदालत ने आरोपी हेमंत पब्बी की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। पीड़िता का आरोप है कि उसी तर्ज पर फरीदाबाद वाले मकान के सौदे में भी बहुमूल्य प्रतिभूति का दुरुपयोग कर उन्हें और उनके बेटे को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है। पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत की जांच ईओडब्ल्यू सेंट्रल फरीदाबाद ने की। जांच में आपराधिक साजिश के तहत संपत्ति बेचने के आरोप सही पाए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि डीसीपी मुख्यालय के आदेश पर सेंट्रल थाना पुलिस ने 17 अक्तूबर को आरोपी हेमंत कुमार पब्बी और उनकी पत्नी निधि पब्बी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed