{"_id":"6ad5120e7a0b2de75b0a5177","slug":"youth-dies-after-falling-from-a-tractor-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170197-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
बैंक के सामने हुआ हादसा, चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं बाजार में बैंक के सामने ट्रैक्टर से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नंद किशोर निवासी सिकंदरपुर, तहसील मझौली, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अर्जुन निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी कंदरौर ने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई है कि 17 अक्तूबर को वह नंद किशोर के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर कंदरौर लौट रहा था। आरोप है कि चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। जब ट्रैक्टर घुमारवीं बाजार में बैंक के सामने पहुंचा तो नंद किशोर अचानक नीचे गिर गया।
हादसे के बाद नंद किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुमारवीं ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने की है।