फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband murdered wife and son in Mansa

मानसाः शख्स ने पहले पत्नी और बच्चे को मारी गोली और फिर उठाया खौफनाक कदम, सब सन्न

Mon, 10 Sep 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मानसा (पंजाब) Updated Mon, 10 Sep 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered wife and son in Mansa
सांकेतिक तस्वीर
घरेलू कलह ने एक हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। सनकी पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरा परिवार ही खत्म हो गया। इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैली हुई है। मामला पंजाब के मानसा का है। यहां के गांव ख्याला कलां में रविवार सुबह नौजवान ने घरेलू क्लेश के चलते अपनी पत्नी और 11 महीने के बच्चे को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को भी गोली मार ली। 
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बच्चे हैरी ने कुछ देर बाद दम तोड़ा। वहीं आरोपी जगवीर सिंह टैणी को लुधियाना के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव ख्याला कलां का जगवीर सिंह टैणी (45) शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे ही उसने घर में क्लेश किया। इसके बाद अपने लाइसेंसी पिस्तौल से पहले अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर (36), फिर बेटे हैरी (11) को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना को लेकर गांव में मातम का माहौल है। परिवार में एक नौ वर्षीय बच्ची भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर मानसा के मुखी यादविंदर सिंह ने बताया कि जगवीर सिंह टैणी शराब पीने का आदी था और इस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक गुरप्रीत कौर के पिता राजपाल सिंह के बयान पर जगवीर सिंह टैणी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed