{"_id":"5ce42828bdec2207334c3fb6","slug":"husband-murdered-his-wife-in-narwana-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रही पत्नी का पति ने किया ये हाल, देखकर सभी रह गए हैरान, पांच बार खुद पकड़ा बिजली का तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सो रही पत्नी का पति ने किया ये हाल, देखकर सभी रह गए हैरान, पांच बार खुद पकड़ा बिजली का तार
Wed, 22 May 2019 12:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (जींद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (जींद)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौन में मंगलवार अलसुबह एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के चलते सो रही पत्नी की गर्दन पर फाली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने खुद भी करंट लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया मगर वह बच गया। गढ़ी पुलिस ने मृतका के भाई अनिल के बयान पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव लौन निवासी सेवा सिंह का अपनी पत्नी से अकसर झगड़ा रहता था। ग्रामीणों के अनुसार सेवा सिंह की पत्नी मजदूरी करने बाहर जाती थी। सेवा सिंह इस बात का एतराज करता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय तो दोनों सो गए लेकिन मंगलवार अलसुबह करीब तीन बजे सेवा सिंह ने सो रही 30 वर्षीय पत्नी पिंकी की गर्दन में फाली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
उसके बाद आरोपी ने घर में बिजली की तार छूकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया। उसके बाद सेवा सिंह ने गली में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को बार-बार छुआ लेकिन वह बच गया। वह झटका लगने से गिरकर घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगत सिंह, गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व धमतान चौकी प्रभारी जगदीश मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को मौके से काबू कर लिया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला के भाई अनिल के बयान पति सेवा सिंह, पूर्ण सिंह व बबली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।