फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Murdered his Wife in Gurdaspur Of punjab

चार साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पत्नी पर किया सितम, गला दबाकर मार डाला

Sun, 13 Oct 2019 12:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Oct 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Husband Murdered his Wife in Gurdaspur Of punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

धोखाधड़ी का केस वापस न लेने से गुस्साए पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर ली। चार साल पहले आरोपी ने मृतका से प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना धारीवाल की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


गांव भंडाल निवासी डेनियल ने बताया कि उनकी बेटी पूजा की 2015 में गांव कलेरकलां निवासी सरवन सिंह के साथ लव मेरिज हुई थी। सरवन ज्यादा काम भी नहीं करता था। इसके बावजूद उनकी बेटी ने अपनी मर्जी से उसके साथ शादी कर ली। इस पर उसका मायके आना बंद हो गया। उन्होंने बताया कि दो साल बाद उनकी लड़की को पता चला कि सरवन सिंह पहले से ही शादीशुदा है और उसका तलाक भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन


हालांकि सरवन ने उनकी बेटी को अपनी शादी की बात तो बताई थी। वह कहता था कि उसका तलाक हो चुका है। करीब 15 दिन पहले पूजा सरवन से झगड़ा कर अपने मायके घर लौट आई तथा उसने कोर्ट में सरवन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता चलने पर सरवन सिंह उनकी बेटी व उन्हें फोन करके धमकाने लगा। करीब पांच दिन पहले सरवन आकर उनकी बेटी को ले गया और घर जाकर पूजा पर केस वापस लेने का लगातार दबाव बनाने लगा।


जब उसने ऐसा करने से मना किया तो सरवन ने शुक्रवार की रात को गला दबाकर पूजा की हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। थाना धारीवाल के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि मृतका पूजा के पिता डेनियल के बयान पर सरवन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed