Punjab News: अमृतसर में पति ने की पत्नी की हत्या, गुरदासपुर में खेत में मिला युवक का शव
गुरदासपुर जिले के थाना तिब्बड़ के अंतर्गत गांव पाहड़ा के खेतों में 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है। शुभम का शव किसी राहगीर ने देखा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के लोपोके थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने मेहता निवासी अमनदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार की रात उन्हें सूचना मिली थी कि पवनप्रीत कौर की हत्या कर दी गई है। वे तुरंत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
जांच में सामने आया है कि मृतका पवनप्रीत कौर की दस साल पहले अमन सिंह से शादी हुई थी। अमन सिंह नशे का आदी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसे लेकर अमन सिंह कई बार पहले भी अपनी पत्नी की पिटाई कर चुका था। शनिवार की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ और अमन सिंह ने लकड़ी के डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
गुरदासपुर: खेतों में मिला युवक का शव
गुरदासपुर जिले के थाना तिब्बड़ के अंतर्गत गांव पाहड़ा के खेतों में 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है। शुभम का शव किसी राहगीर ने देखा। इसकी जानकारी उसने परिवार को दी। परिवार के साथ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। सूत्रों के अनुसार मृतक के गांव की ही किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पठानकोट: आरएसडी झील से मिला युवक का शव
पठानकोट जिले के गांव पंगूड़ी टीका निवासी युवक का शव रणजीत सागर बांध की झील में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस इसे हादसा बता रही है, जबकि परिवार ने कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक गांव टीका पंगूड़ी निवासी 21 वर्षीय सुमित कुमार अपने दोस्तों के साथ आरएसडी झील पर नहाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया और उसकी मौत गई।
पुलिस ने झील से शव को बाहर निकाला और सोमवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं, युवक की नानी मांगो देवी ने बताया कि रविवार शाम सुमित घर से लापता हो गया। परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की। सुबह पुलिस ने बताया कि उसका शव झील से बरामद हुआ है।
मांगो देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें एक युवक ने बताया है कि सुमित उक्त युवकों के साथ नहीं जाना चाहता था। उसके दोस्त उसे जबरदस्ती साथ ले गए और शराब पिलाई। मांगो ने आरोप लगाया कि उक्त युवकों ने सुमित के साथ मारपीट की और उसे झील में फेंक दिया।