{"_id":"60bfc24b8ebc3e018e587f69","slug":"husband-murderd-his-wife-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में बेरहमी: पति ने सोते वक्त पत्नी को कस्सी से काटा, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में बेरहमी: पति ने सोते वक्त पत्नी को कस्सी से काटा, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम
Wed, 09 Jun 2021 01:31 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:31 AM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में एक पति ने जिस पत्नी के संग साथ जीने मरने की कसम खाई आखिरकार उसी की ही बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद से घर में कोहराम मचा है। वहीं गांव में सनसनी फैली है। आरोपी पति ने सोते वक्त पत्नी को मौत के घाट उतारा। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
बठिंडा के गांव भाई बख्तौर में मंगलवार सुबह पति ने पत्नी के गले में कस्सी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान बिंदर कौर के तौर पर हुई है। थाना कोटफत्ता पुलिस ने मृतका के पिता भजन सिंह के बयान पर आरोपी पति गुरमीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह निवासी भाई बख्तौर मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। पति-पत्नी में अक्सर ही झगड़ा होता रहता था। रोजाना की कलह से तंग आकर पत्नी विंदर कौर करीब 20 दिन पहले रूठकर मायके गांव सिविया चली गई थी। करीब 4 दिन पहले पंचायती तौर पर पति-पत्नी में सहमति होने के बाद विंदर कौर गांव भाई बख्तौर आ गई थी।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब ढाई बजे घर में शोर मचने लगा। इसके बाद पड़ोसी भी मदद के लिए घर आए लेकिन वहां कुछ नहीं था। जब सब कुछ ठीक हो गया तो विंदर कौर सो गई और पति ने सो रही पत्नी के गले में कस्सी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। जब वारदात हुई तो मृतक की 17 साल की लड़की अपने चाचा के घर सो रही थी। सुबह जब घर के बाहर ताला देखा तो किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों व आसपास के लोगों ने दीवार फांदकर अंदर देखा तो बिस्तर पर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन
थाना कोटफत्ता के इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया दिया है। मृतका के पिता भजन सिंह के बयान पर आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को दोपहर बाद गांव के पास से गिरफ्तार कर उससे कस्सी बरामद कर ली है।