{"_id":"65110577f82309c8ec0e9dc3","slug":"husband-made-obscene-video-of-wife-and-sold-it-in-amritsar-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पत्नी के अश्लील वीडियो बना पति ने बेचे, एलईडी पर दोस्तों को दिखाया, 12 साल से कर रहा था ये घिनौना काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक: पत्नी के अश्लील वीडियो बना पति ने बेचे, एलईडी पर दोस्तों को दिखाया, 12 साल से कर रहा था ये घिनौना काम
Mon, 25 Sep 2023 09:33 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 25 Sep 2023 09:33 AM IST
सार
महिला ने बताया कि 20 सितंबर 2023 को आरोपी ने उसे फोन कर धोखे से अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दी। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में पति-पत्नी के रिश्ते को दागदार करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने 12 साल तक अपनी प्रेमिका के अश्लील वीडियो बनाए और इनको बेचकर कमाई करता रहा। शादी के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 35 साल की युवती ने पुलिस को बताया है कि 12 साल पहले उसकी आरोपी से दोस्ती हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध थे। फरवरी 2022 में दोनों ने शादी कर ली। 12 साल से आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। शारीरिक संबंध बनाते वक्त वह अश्लील वीडियो बनाता था और सभी वीडियो पेन ड्राइव में सेव करता था।
विज्ञापन
यही नहीं आरोपी अश्लील वीडियो बेचकर कमाई भी करता था। जब उसके दोस्त घर आते तो वह उन्हें एलईडी पर अश्लील वीडियो दिखाता। इसी बात से नाराज होकर वह मायके चली गई। 20 सितंबर 2023 को आरोपी ने उसे फोन कर धोखे से अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दी। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन