{"_id":"6252d5881cf7472fa02610f0","slug":"husband-kills-wife-in-muktsar-district-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: मुक्तसर में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: मुक्तसर में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 10 Apr 2022 06:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Apr 2022 06:37 PM IST
सार
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका का एक 15 वर्षीय बेटा भी है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी आरोपियों को फरार बता रही है लेकिन सूत्रों के अनुसार उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
वारदातस्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर के बरीवाला में रविवार को एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या में मृतका के पति के अलावा सास-ससुर भी शामिल रहे हैं। थाना बरीवाला पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना बरीवाला की प्रभारी रविंदर कौर ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि बरीवाला गांव में जसदीप सिंह ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी सरबजीत कौर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही वह पुलिस को लेकर मौके पर ही पहुंच रही थी। इसी दौरान रास्ते में ही मृतक महिला के पिता भरपूर सिंह निवासी बठिंडा मिले। उन्होंने बताया कि जसदीप सिंह ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उसकी बेटी सरबजीत कौर की सुबह करीब पांच बजे कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
जसदीप हालांकि डिप्रेशन का शिकार है और उसकी दवा भी चल रही है। वह अक्सर सरबजीत के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ता था। जसदीप के माता-पिता भी इसमें उसका साथ देते थे। रविवार को भी घरेलू कलह में बात बढ़ गई। जसदीप ने बेटी सरबजीत कौर की हत्या कर दी। थाना प्रभारी के अनुसार मृतका के पिता भरपूर सिंह के बयान पर उसके पति जसदीप सिंह, ससुर सुखदेव सिंह और सास हरजिंदर कौर के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका का एक 15 वर्षीय बेटा भी है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी आरोपियों को फरार बता रही है लेकिन सूत्रों के अनुसार उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन