फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband killed wife in Barnala of Punjab

बरनाला में बेरहमी: पूजा के बहाने पत्नी को खेत ले गया पति, हौद में डूबो कर मार डाला

Thu, 18 Nov 2021 06:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Nov 2021 06:44 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला जिले में एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पूजा के बहाने पत्नी को खेतों में बुलाया और इसके बाद हौद में डूबो कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Husband killed wife in Barnala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरनाला जिले के गांव धौला में एक व्यक्ति मंगल सिंह ने अपनी पत्नी वीरपाल कौर को पानी में डुबो कर उसकी हत्या कर दी व शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। थाना रूड़ेके कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई जग्गी सिंह के बयान के आधार पर आरोपी मंगल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


मृतका की मां जसवीर कौर व भाई जग्गी सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी वीरपाल कौर की शादी उनके ही गांव धौला में करीब 10 वर्ष पहले हुई थी, जिनके दो बच्चे हैं। वीरपाल कौर व मंगल सिंह के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। इस कारण उनकी बेटी वीरपाल कौर अब अपने मायके में रह रही थी व बरनाला की एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब वह अपनी शिफ्ट पूरी कर फैक्ट्री से बाहर आई तो पहले से ही वहां पर खड़ा मंगल सिंह वीरपाल कौर को अपने पूर्वजों की पूजा करने के लिए खेतों में ले गया। मंगल सिंह ने अपनी पत्नी वीरपाल कौर को खेत में बने पानी के हौद में डुबोकर बेरहमी से मार डाला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वीरपाल कौर जब घर नहीं पहुंची तो इधर-उधर देखने की कोशिश की। उन्हें पता चला कि उसकी बेटी की लाश खेत में पड़ी है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed