फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband killed his wife in haryana

रात को चटनी बनाने से पत्नी ने किया इनकार तो कर दिया ये हाल

Wed, 05 Apr 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Wed, 05 Apr 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
husband killed his wife in haryana
- फोटो : demo pic
15 साल के भरोसे का एक पल में अंत हो गया। जन्म-जन्म साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की है, जिसे एक पिता सुना रहा है।  घटना हरियाणा के महेंद्रगढ़ की है, जहां  गांव बवानिया में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पिता ने अपने दामाद पर बेटी का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता के बयान पर मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार रात को चटनी बनाने से मना करने पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता जगत सिंह निवासी फर्रुखनगर जिला गुड़गांव ने बताया कि उसकी बेटी सुशीला की शादी 2003 में बवानिया निवासी बलवंत के साथ हुई थी। बलवंत शराब आदि का नशा करता है और काफी समय से वह कुछ काम नहीं कर रहा था। सोमवार की रात को मेरे पास बेटी के ससुराल बवानिया से फोन आया कि उसकी बेटी सुशीला गंभीर बीमार है। मैं और मेरा बेटा प्रीतम दोनों ही सुबह लगभग 5 बजे बवानिया पहुंच गए। बेटी के घर जाकर देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़ी हुई थी और उसको कपड़े से ढका हुआ था। कपड़ा हटाकर देखा तो उसके गले पर निशान थे।
विज्ञापन

पहले भी हुआ विवाद, इस बार हुआ कत्ल

husband killed his wife in haryana
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पहले भी करता था मारपीट
जगत सिंह ने बताया कि बलवंत अपने छोटे भाई की शादी मेरी छोटी बेटी से करवाना चाहता था। इसके लिए वह अपनी पत्नी सुशीला पर दबाव बनाता था। आरोपी हमें पहले ही कह चुका था कि अगर उसके भाई की शादी उसकी छोटी बेटी से नहीं होगी तो अंजाम बुरा होगा। इस बात को लेकर वह पहले भी शराब पीकर उसकी बेटी के साथ मारपीट कर चुका है। सोमवार की रात को उसने गला दबाकर मेरी बेटी की हत्या कर दी। 

रात को हुआ था झगड़ा
गांव वालों ने बताया कि मृतका एवं उसका पति बलवंत घर पर सोते थे जबकि सास और दोनों बच्चे प्लॉट में सोते हैं। सोमवार रात आरोपी बलवंत शराब पीकर आया था। सुशीला खाना बनाकर अपने बच्चों को खिलाने के बाद सोने की तैयारी में थी कि बलवंत ने उससे चटनी बनाने को कहा। पत्नी के इनकार करने पर बलवंत का उससे झगड़ा हुआ था।

मृतका के पिता जगत सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
-रणवीर सिंह, चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed