{"_id":"5735d1394f1c1bcf6b91982c","slug":"husband-in-jail-gangrape-with-married-woman-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति जेल में, विवाहिता को गैंगरेप के बाद सुनसान जगह पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति जेल में, विवाहिता को गैंगरेप के बाद सुनसान जगह पर फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 15 May 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति नशा तस्करी के आरोप में जेल है। विवाहिता को दो युवकों ने किडनेप कर दिया और गैंगरेप के बाद सुनसान जगह पर फेंक गए। वारदात, पंजाब के बठिंडा जिले के गांव दयालपुरा में हुई।
विज्ञापन
पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई वारदात के बारे में परिजनों को बताया। उन्होंने पीड़ित महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर स्कूटर मेकेनिक रिंकू व उसके एक अन्य अज्ञात दोस्त पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई जसविंदर कौर ने बताया कि पीड़िता का पति बीते पांच सालों से नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद है। उसकी जमानत के लिए वह रिंकू से सहायता लेने के लिए उसकी दुकान पर गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद रिंकू उसे बहाने से अपने साथ अपने घर ले गया। वहां पर रिंकू व उसके अज्ञात दोस्त ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।