{"_id":"a4122abcc124fa84d7abb0cdb89c7034","slug":"husband-attempt-to-suicide-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़े के बाद पति ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़े के बाद पति ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 May 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने बुधवार रात अपनी सुसराल धनास स्थित मिल्क कालोनी में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
परिजनों ने जगतार सिंह को फंदे से उतारकर पीजीआई में दाखिल करवाया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जीरकपुर के दयालपुरा निवासी जगतार सिंह के खिलाफ आत्महत्या केप्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
धनास चौकी इंचार्ज ने बताया कि जीरकपुर के गांव दयालपुरा निवासी जगतार सिंह का अपनी पत्नी केसाथ विवाद चल रहा था। बुधवार को पति और पत्नी के बीच आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन
जगतार सिंह अपनी पत्नी को लेने धनास में पहुंचा। नशे की हालत में जगतार ने अपनी पगड़ी से ही पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर पीजीआई दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन