फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband arrested for killing wife in Bathinda of Punjab

पति ही निकला 'कातिल': गला घोंट पत्नी को मारा, घर पर लाश छोड़ ड्यूटी पर गया, पुलिस को ये वजह बताई

Tue, 13 Dec 2022 06:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 06:12 PM IST
सार

जांच अधिकारी व थाना नेहियांवाला के प्रभारी एसआई तरणदीप सिंह ने बताया कि आरोपी संत फिलिंग स्टेशन भोखड़ा में काम करता है। वह पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात पर अक्सर लड़ाई होती थी।

विज्ञापन
Husband arrested for killing wife in Bathinda of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बठिंडा की गोनियाना मंडी की डॉक्टर सुखमनी वाली गली में किराये के मकान में रहने वाली प्रवासी महिला की सोमवार को हुई हत्या की गुत्थी को थाना नेहियांवाला पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही है। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से उसने पत्नी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति संदीप कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था और वारदात से एक दिन पहले रात में भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। अगले ही दिन उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी व थाना नेहियांवाला के प्रभारी एसआई तरणदीप सिंह ने बताया कि आरोपी संत फिलिंग स्टेशन भोखड़ा में काम करता है। वह पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात पर अक्सर लड़ाई होती थी। एसआई तरणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी संदीप सिंह ने माना कि बीते रविवार को वह घर से बाहर शराब पी रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी बार-बार फोन कर परेशान कर रही थी। वह उसका फोन नहीं उठा रहा था। इसी बात पर सोमवार सुबह बेटे के स्कूल जाने के बाद पत्नी आरती ने उसके साथ लड़ाई की। गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और घर से निकलकर वह ड्यूटी करने पंप पर चला गया। इसके बाद दोपहर को वह खाना खाने घर आया और खुद ही शोर मचा दिया कि उसकी पत्नी की किसी ने हत्या कर दी है।


एसआई तरणदीप सिंह ने बताया कि जब मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि संदीप सिंह के घर से बाहर जाने के बाद कोई भी अज्ञात व्यक्ति घर पर नहीं आया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू की तो उनका शक पति संदीप सिंह पर हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पत्नी की हत्या करने की वजह उसके चरित्र पर शक करना बताया। पुलिस ने आरोपी पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed