{"_id":"634beac6c2a21b7a012eb905","slug":"husband-and-wife-killed-in-road-accident-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: हादसे में पत्नी की मौत का सदमा न सह पाया, पति ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: हादसे में पत्नी की मौत का सदमा न सह पाया, पति ने भी तोड़ा दम
Sun, 16 Oct 2022 05:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Oct 2022 05:10 PM IST
सार
रविवार को अपनी पत्नी आशा रानी की मौत का सदमा न सहन करते हुए टेक चंद धूड़िया ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। बता दें कि टेक चंद धूड़िया श्री गीता भवन मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वह आफिसर एसोसिएशन के सचिव के पद पर भी तैनात थे।
विज्ञापन
पति-पत्नी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद रविवार को उनके पति ने भी दम तोड़ दिया। फाजिल्का की शिवपुरी में रविवार को दंपती का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि शनिवार को टेक चंद धूड़िया और उनकी पत्नी आशा धूड़िया फरीदकोट से दवा लेकर फाजिल्का लौट रहे थे। गांव भंबा भट्टू के पास उनकी कार पेड़ से टकराने से आशा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चंद धूड़िया निवासी कैलाश नगर फाजिल्का पत्नी आशा रानी के साथ फरीदकोट से दवा लेकर वापस कार में सवार होकर फाजिल्का लौट रहे थे। जैसे ही गांव भंबा भट्टू के पास पहुंचे तो उनकी कार के आगे एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने की कोशिश में उनकी कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में आशा रानी व टेक चंद धूड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को फाजिल्का के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां आशा रानी की मौत हो गई। वहीं टेक चंद धूड़िया को फाजिल्का के एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया था। रविवार को अपनी पत्नी आशा रानी की मौत का सदमा न सहन करते हुए टेक चंद धूड़िया ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। बता दें कि टेक चंद धूड़िया श्री गीता भवन मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वह आफिसर एसोसिएशन के सचिव के पद पर भी तैनात थे।
विज्ञापन