चंडीगढ़ः फंदे पर लटका था पति, नीचे पड़ी थी पत्नी की लाश, मंजर देख बुआ के उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौली गांव में सोमवार को पति-पत्नी का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पति का शव मकान की पहली मंजिल स्थित कमरे की छत से रस्सी से लटका हुआ था जबकि महिला का शव नीचे जमीन पर पड़ा था। मृतक महिला का शरीर बुरी तरह से फूल चुका था। सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना प्रभारी प्रभारी नरेंद्र पटिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने घटना की जानकारी आला अधिकारियों की दी। सूचना मिलते ही एसएसपी नीलांबरी जगदले और डीएसपी दिलशेर चंदेल भी मौके पर पहुंच गए। वहीं फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक महिला पूजा की बुआ कृष्णा की शिकायत पर पुलिस ने पूजा के पति पर उसकी हत्या का केस दर्ज कर लिया है। कृष्णा का आरोप है कि पूजा के पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की फिर खुद फंदा लगा लिया। मृतकों की पहचान मूलरूप से पुंडरी (हरियाणा) के गांव बरसाना के अनिल कुमार और उसकी पत्नी पूजा के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंची मृतका पूजा की बुआ कृष्णा ने अनिल पर अपनी भतीजी को मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि अनिल कुमार ऑटो चालक था और पूजा सेक्टर-6 पंचकूला के सिविल अस्पताल में काम करती थी। दोनों की शादी को लगभग दस साल हो चुके थे। दोनों के दो बेटे हैं, जो गांव में अपनी दादी के पास रहते हैं।
अनिल ने मौली गांव में दो महीने पहले ही इस मकान को किराए पर लिया था। पुलिस के अनुसार, दोनों के शव को देखकर लगता है कि दोनों की मौत को लगभग 24 घंटे से ऊपर हो चुके हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही यह पता चला कि पूजा की मौत कैसे हुई।
महिला थाना में चल रहा था केस
मृतका की बुआ कृष्णा ने बताया कि शादी के बाद से दोनों की आपस में नहीं बनती थी। इसके चलते दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। अनिल अक्सर शराब पीकर पूजा से मारपीट करता था। अनिल की मारपीट से तंग आकर पूजा ने उसकी शिकायत पंचकूला पुलिस को दी थी। पिछले साल से सेक्टर-5 पंचकूला महिला थाने में केस भी चल रहा था। इसके लिए पुलिस ने कई बार अनिल को राउंडअप भी किया था।
एक महीने से बुआ के घर पर रहती थी
कृष्णा ने बताया कि मौली में कमरा लेने के बाद अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। अनिल रोजाना उससे मारपीट करता था। जब पूजा ने इस बारे में उन्हें बताया तो वह पूजा को सेक्टर-28 स्थित अपने घर लेकर आ गई। पिछले एक महीने से पूजा उनके साथ उनके घर पर ही रह रही थी। इस बीच अनिल उसे फोन कर काफी परेशान करता रहता था।
रविवार रात को वो घर पर वापस नहीं आई तो उन्हें लगा कि शायद अनिल के साथ होगी। उसके बाद से वह लगातार पूजा को फोन कर रहे थे लेकिन लेकिन बेल जाने के बाद कोई जवाब नहीं दे रहा था। इसके चलते वह सोमवार खुद देखने मौली गांव आईं तो अनिल का कमरा अंदर से बंद था।
उसने दरवाजा खोल कर देखा तो अनिल फंदे से लटका हुआ था और पूजा का शव नीचे पड़ा था। बुआ कृष्णा और फूफा अशोक ने बताया कि अनिल ने पहले उनकी भतीजी का कत्ल किया और बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया है।