फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and mother-in-law beaten woman in Pathankot

बेरहमी: बच्चा न होने पर पति और सास ने महिला को पीटा, वीडियो हुआ वायरल, अब खानी पड़ेगी जेल की हवा

Thu, 25 Aug 2022 01:19 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Aug 2022 01:19 AM IST
सार

एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख का कहना है कि घटना 22 अगस्त की शाम की है। स्थानीय व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। फिलहाल महिला का घरोटा अस्पताल में इलाज चल रहा है और आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

विज्ञापन
Husband and mother-in-law beaten woman in Pathankot
वीडियो से ली गई स्क्रीनशॉट तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट के गांव घरोटा में विवाहिता को पीटने वाले सास और पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे पड़ोसी ने बनाया था। इसके बाद मामला सदर थाना पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पति शरीफ और उसकी मां फकरा को मामले में नामजद किया था। विवाहिता को उसकी बहन वहां से बचाकर ले गई और उसे घरोटा अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


घायल बानो ने बताया कि शरीफ के साथ उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी लेकिन उनके यहां बच्चा नहीं हुआ। पति और सास इसी बात पर उसे ताने मारते थे और पिटाई भी करते थे। बीते दिन वह घर का काम कर रही थी तभी पति ने गाली देना शुरू कर दिया और फिर लाठी से पिटाई की। सास ने भी पीटा और घर के पास धान के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन


लोगों की ओर से विरोध करने पर पति और सास उसे अस्पताल भेजने के बजाय घर ले आए और कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली उसकी बहन जानू उसे बचाने आई तो दोनों ने उसकी भी पिटाई की। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख का कहना है कि घटना 22 अगस्त की शाम की है। स्थानीय व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। फिलहाल महिला का घरोटा अस्पताल में इलाज चल रहा है और आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed