{"_id":"e11f625fd313c5295277fc899ecf0fba","slug":"human-sacrifice-in-satlok-ashram-case-in-high-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलोक आश्रम में नरबलि, हाईकोर्ट में मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतलोक आश्रम में नरबलि, हाईकोर्ट में मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
सतलोक आश्रम में एक युवक की मौत को नरबलि बताते हुए उसके पिता की याचिका पर हरियाणा पुलिस ने हाईकोर्ट में दाखिल जवाब में कहा है कि यह मौत आत्महत्या हो सकती है।
विज्ञापन
पुलिस इसे नरबलि नहीं मानती। हाईकोर्ट ने जवाब रिकार्ड पर लेते हुए सुनवाई स्थगित कर दी है। जींद निवासी हरिकेश ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि सतलोक आश्रम में उसके बेटे की नरबलि ली गई।
विज्ञापन
इसकी सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से जवाब मांगा था और इस आरोप पर एसपी हिसार को रिपोर्ट देने को कहा था।
पुलिस ने कहा है कि इस मामले में एक दिसंबर को पुलिस रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। यह भी कहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन