{"_id":"7532eab06872074360f7d807b82a0dc4","slug":"huge-amounts-of-drug-pills-found-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के अंदर भी चल रहा नशे का कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल के अंदर भी चल रहा नशे का कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Wed, 02 Jul 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब जेल बरनाला में से रविवार को भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट अमरीक सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि जेल में बंद कैदी जगराज सिंह निवासी गांव संघेड़ा और अमर सिंह निवासी गांव मांगेवाल ने जेल के अंदर कैदियों और हवालातियों को बेचने के लिए नशीली गोलियां मंगवाई हैं।
विज्ञापन
इस पर जेल की चेकिंग की गई तो अंदर बनी बगीची में से एक हजार अलपरैक्स की गोलियां बरामद की गई। पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरतेज सिंह ने कहा कि जेल सुपरिंटेंडेंट अमरीक सिंह की शिकायत पर कैदी जगराज सिंह और अमर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जेल में नशीला गोलियां पहुंचने के लिए जेल सुपरिंटेंडेंट ने होमगार्ड जवान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि होमगार्ड के एक जवान की मिलीभगत से बाहर लगे टॉवर के ऊपर से जेल के अंदर यह गोलियां फेंकी गईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, अगर इस मामले में कोई पुलिस कर्मी शामिल हुआ तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं उन्होंने इस बात से इंकार किया कि पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से मुख्य गेट द्वारा जेल के अंदर गोलियां गईं होंगी।