{"_id":"940b341d38f439542a383257da598261","slug":"housing-board-senior-accountant-caught-bribe-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड का सीनियर अकाउंटेंट रिश्वत लेते काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाउसिंग बोर्ड का सीनियर अकाउंटेंट रिश्वत लेते काबू
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 28 Jun 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस विभाग की टीम ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीनियर अकाउंटेंट राजेश कुमार को सात हजार रुपये रिश्वत लेते काबू किया है। उससे 13 हजार रुपये और मिले हैं। टीम ने उसे ट्रैप लगाकर सेक्टर-9 स्थित हाउसिंग बोर्ड के दफ्तर से ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता विक्की ने बताया कि सेक्टर-51 निवासी राजेश कुमार सीएचबी फ्लैट की फाइल को पास करने के लिए कई दिनों से रिश्वत मांग रहा था। उसने शिकायत विजिलेंस को दी और सबूत के तौर पर सीडी भी विजिलेंस अधिकारियों को सौंपी। इसमें आरोपी अधिकारी ने स्वीकार किया है कि उसे दो हजार रुपये मिल गए हैं।
विज्ञापन
जब उसे सात हजार रुपये और मिलेंगे तो वह फ्लैट की फाइल को पास करने के साथ सर्टिफिकेट भी देेगा। इसके बाद विजिलेंस विभाग की टीम ने कार्रवाई की।
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने विक्की को पैसे लेकर पहले सेक्टर-51 स्थित अपने घर पर बुलाया, लेकिन जब वह घर से कुछ दूरी पर था तो राजेश का फिर उसे फोन आया।
विज्ञापन
उसने कहा कि वह घर पर न आकर सीधे हाउसिंग बोर्ड के ऑफिस पहुंचे। विजिलेंस टीम पहले से अलर्ट थी। जैसे ही राजेश ने विक्की से पैसे लिए तो उसे पकड़ लिया गया।