{"_id":"62b5e5801849e102eb013eb7","slug":"hotel-partners-called-for-questioning-by-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: फतेहाबाद के होटल में रुके थे चार लोग, रात में शराब भी पी, सुमित के नाम पर बुक कराया था कमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: फतेहाबाद के होटल में रुके थे चार लोग, रात में शराब भी पी, सुमित के नाम पर बुक कराया था कमरा
Fri, 24 Jun 2022 09:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Jun 2022 09:58 PM IST
सार
पंजाब पुलिस गांव भिरड़ाना में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन लोगों पर बोलेरो गाड़ी हैंडओवर करवाने का आरोप है। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी, जिसमें बोलेरो गाड़ी पंजाब की तरफ जाती नजर आ रही थी और वही गाड़ी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद देखी गई थी।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में फतेहाबाद से कई कड़ियां जुड़ चुकी हैं। अब मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने फोरलेन स्थित एक होटल संचालक को हिरासत में लेने के बाद उसके दो साझेदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया, पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि मामले में पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
पूछताछ में फोरलेन स्थित होटल के संचालकों ने बताया है कि 29 मई की रात को करीब 12 बजे ऑल्टो कार में चार लोग होटल में आए थे। बादली निवासी सुमित ने आधार कार्ड देकर कमरा बुक करवाया था। चारों युवकों ने देर रात शराब पी थी और अगले दिन दोपहर को होटल छोड़कर चले गए थे और उन्होंने बिल भी चुकता किया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जो लोग आए थे उनका सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से कनेक्शन था। बता दें कि पंजाब पुलिस गांव भिरड़ाना में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन लोगों पर बोलेरो गाड़ी हैंडओवर करवाने का आरोप है। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी, जिसमें बोलेरो गाड़ी पंजाब की तरफ जाती नजर आ रही थी और वही गाड़ी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद देखी गई थी।
विज्ञापन