{"_id":"68db53500a5ce10d0c0d9dec","slug":"hotel-firing-case-transferred-to-sector-36-police-station-chandigarh-head-constable-suspended-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल पर फायरिंग: सेक्टर-36 थाने को ट्रांसफर हुआ केस, हेड कांस्टेबल सस्पेंड; आरोपियों का रिमांड तीन दिन बढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होटल पर फायरिंग: सेक्टर-36 थाने को ट्रांसफर हुआ केस, हेड कांस्टेबल सस्पेंड; आरोपियों का रिमांड तीन दिन बढ़ा
Tue, 30 Sep 2025 09:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 09:21 AM IST
सार
25 सितंबर को सुबह 4:48 बजे मोहाली फेज-2 में बाइक सवार आरोपियों ने विक्की बाउंसर पर फायरिंग की। 17 मिनट बाद सुबह 5:05 बजे सेक्टर-52 में बीरू के होटल पर गोलियां चलीं। वारदात के 10 घंटे बाद रित्विक भारद्वाज उर्फ बिल्ला और अमन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली। उसी शाम ऑपरेशन सेल ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटना की जांच करते पुलिस कर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-52 स्थित कजहेड़ी में होटल दिलजोत रेसिडेंसी पर हुई फायरिंग के मामले की जांच अब सेक्टर-36 थाना करेगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑपरेशन सेल से केस को सेक्टर-36 थाने में ट्रांसफर किया। वहीं ऑपरेशन सेल में तैनात हेड कांस्टेबल विरेंदर विरेन को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
मोहाली फेज-2 में फायरिंग में घायल विक्की बांउसर ने पीजीआई में इलाज के दौरान वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल विरेंदर की शह पर जेल में बंद सूरज और विकास ने वारदात को अंजाम दिया। विक्की ने यह भी दावा किया कि सूरज और हेड कांस्टेबल के बीच पैसों और गाड़ियों का लेनदेन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली फेज-2 में फायरिंग में घायल विक्की बांउसर ने पीजीआई में इलाज के दौरान वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल विरेंदर की शह पर जेल में बंद सूरज और विकास ने वारदात को अंजाम दिया। विक्की ने यह भी दावा किया कि सूरज और हेड कांस्टेबल के बीच पैसों और गाड़ियों का लेनदेन था।
विज्ञापन
आंतरिक जांच के बाद हुई कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों की आंतरिक जांच रिपोर्ट के आधार पर हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया। विक्की ने यह भी कहा कि वीडियो बनाने वाले अमन और ऋत्विक ने गोलियां नहीं चलाईं, बल्कि वीडियो वायरल कर साजिश रची गई। पुलिस का दावा है कि फायरिंग अमन और ऋत्विक ने की। उनके पास बाइक, कपड़े और 30/32 बोर पिस्टल बरामद हुई हैं।
विज्ञापन