फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hostage of bank employees, armed masked men robbery in bank

देखिए कैसे कर्मियों को बंधक बना दिनदिहाड़े लूटा गया बैंक?

Fri, 21 Aug 2015 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Fri, 21 Aug 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
hostage of bank employees, armed masked men robbery in bank

गन प्वांइट पर बैंक के कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को बंधक बनाकर लुटेरे लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले में अंजाम दी गई। गांव बराही स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला को लूटा गया। लुटेरे एक महिला ग्राहक के 14 हजार रुपये और सोने के कंगन भी छीन ले गए। दहशत फैलाने के लिए बदमाश बैंक के अंदर व बाहर दनादन फायर करते रहे और लूटने के बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर गांव बराही में स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा में रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी कामकाज चल रहा था। लंच समय से कुछ देर पहले ही छह नकाबपोश बदमाश बैंक परिसर में घुसे। इनमें से दो बाहर मुख्य गेट पर खड़े हो गए तो चार अंदर चले गए।
विज्ञापन


इनमें से एक युवक ने अंदर घुसते ही फायर कर दिया। शुरुआत में तो बैंककर्मी माजरा नहीं समझ पाए। तभी हथियार बंद बदमाशों ने बैंक मैनेजर नवल किशोर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उससे कैश के बारे में पूछा। मैनेजर ने कैश से मना किया तो बदमाशों ने धमकी देते हुए तुरंत कैश देने के लिए कहा। इसके बाद वे कैशियर के पास पहुंचे और यहां से डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए। इसके बाद नकाबपोश बाहर निकलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वे वापस बैंक के अंदर आए और स्कूल के बच्चों के पैसे के लेनदेन को लेकर आई अध्यापिका इंदुबाला से पिस्टल के बल पर बैग छीन लिया। बैग से उन्होंने 14 हजार रुपये निकाल लिए। यही नहीं बदमाशों से उसके दोनों हाथों से चार तोले के दो कंगन तक उतरवा लिए।

साइबर सेल की टीमें बदमाशों की धर पकड़ के लिए जुटी

hostage of bank employees, armed masked men robbery in bank

गोली मारने की धमकी देकर बदमाशों ने सभी को बैंक के अंदर ही रहने के लिए कहा। डर के मारे बैंककर्मी व ग्राहक बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बेखौफ होकर बदमाश गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
 
बहादुरगढ़ में लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा। बदमाश सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बैंक में दिन-दहाड़े हुई इस डकैती से पुलिस के पसीने छूट गए। सुरक्षा दावों की पोल खुल गई। बैंक में हुई वारदात से पुलिस अधीक्षक से लेकर अन्य अधिकारी तक मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए।
 
स्कूल टीचर से भी पिस्टल के बल पर नकदी व कंगन लूटने की वारदात से बराही गांव की स्कूल की शिक्षिकाएं भी सहमी रहीं। जैसे ही उन्हें अपने स्कूल की शिक्षिका के साथ हुई वारदात का पता चला तो वे तुरंत बैंक में पहुंची। भुक्तभोगी शिक्षिका को दिलासा दिया। करीब 2 घंटे तक शिक्षिकाएं बैंक के बाहर बैठी रहीं। उनके चेहरे पर खौफ दिखाई दे रहा था।
 
जिस बिल्डिंग में बैंक चल रहा है, उसमें सुरक्षा को लेकर कुछ भी इंतजाम नहीं थे। बैंक में गार्ड तक तैनात नहीं था, केवल सीसीटीवी कैमरे ही लगाए गए थे। एसपी सुमित कुमार, डीएसपी अजीत, लाइनपार थाना प्रभारी निरीक्षक ओमवीर शर्मा, शहर थाना प्रभारी बलजीत सिंह, एसआईटी, सीआईए, साइबर सेल की टीमें बदमाशों की धर पकड़ के लिए जुट गई हैं। आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई हैं। पुलिस का अनुमान है कि वारदात को अंजाम देने में किसी जानकार का हाथ जरूर रहा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed