{"_id":"8a63390d8ffa0fda343b205861c7a2ee","slug":"hostage-and-rape-of-sister-by-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बहन को बंधक बना किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बहन को बंधक बना किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 28 Aug 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
ममेरे भाई के नाबालिग बहन से दुराचार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को उसका ममेरा भाई अगवा कर ले गया था।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस ने छापामारी करते हुए लड़की को बरामद कर लिया इस बीच युवक फरार हो गया। आरोपी युवक का साथ देने के आरोप में कुछ लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
नाबालिग एक सप्ताह पहले अचानक गायब हो गई थी। लड़की के घरवाले पहले तो लड़की की तलाश करते रहे लेकिन जब उन्हें पता चला कि लड़की के मामा का बेटा भी गायब है तो लड़की के पिता ने थाना सदर में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
पुलिस ने छापामारी कर लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने स्थानीय सिविल अस्पताल में लड़की का मेडिकल करवाया है। पुलिस का कहना है कि लड़के की तलाश जारी है।
विज्ञापन