{"_id":"e231d367a9aa60661906130024324951","slug":"hoshiarpur-boy-brutally-murdered-in-america-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः होशियारपुर के युवक की अमेरिका में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः होशियारपुर के युवक की अमेरिका में हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के होशियारपुर के युवक की अमेरिका के इंडियाना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम खुशपिंदर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव बहादरपुर निवासी खुशपिंदर 2010 में अमेरिका गया था। वहां उसने तीन माह पहले ही पार्टनरशिप में स्टोर खोला था। उसके साथ रहने वाले गांव के ही एक अन्य युवक ने परिजनों को घटना की सूचना दी। खुशपिंदर के पिता सतपाल ने बताया कि वारदात स्टोर खोलने के समय हुई।
घटना के वक्त एक महिला कस्टमर भी स्टोर में मौजूद थी। इसी बीच स्टोर में अचानक दो अश्वेत पहुंचे और धड़ाधड़ खुशपिंदर पर गोलियां बरसा दीं। सीने पर गोली लगते ही खुशपिंदर की मौत हो गई और आरोपी स्टोर में लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
खुशपिंदर के पिता सतपाल फौज से रिटायर हैं और अब खेती करते हैं। उसकी बड़ी बहन मनजिंदर कौर की शादी हो चुकी है। उनकी मां की मौत हो चुकी है। छोटा भाई गुरमीत सिंह पिता के साथ रहता है। जवान बेटे की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
सतपाल सिंह ने कहा कि बड़े अरमानों के साथ उन्होंने खुशपिंदर को अमेरिका भेजा था, लेकिन उनकी तो कमर ही टूट गई। वहीं, मनजिंदर कौर ने रोते हुए कहा, ‘वीरे तेरे चेहरे पर सेहरा सजाने की चाहत थी, यह क्या हो गया।’