{"_id":"0a55c2ea33ba6d77c5888617007d198e","slug":"horrible-murder-of-little-boy-in-sonipat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की इतनी दर्दनाक हत्या, रूह कांप जाएगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे की इतनी दर्दनाक हत्या, रूह कांप जाएगी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 31 Dec 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मोहाना में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सरकारी स्कूल के पास एक बच्चे का शव मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त गांव के ही समीर पुत्र शेरदीन के तौर पर हुई, जोकि एक दिन पहले ही घर के बाहर से खेलते समय गायब हो गया था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार गांव मोहाना निवासी समीर पुत्र शेरदीन कक्षा दूसरी में पढ़ता था। सोमवार शाम को वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय अचानक ही वह गायब हो गया। परिजनों ने 10 वर्षीय समीर को आस-पड़ोस में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जब ग्रामीण जब शौच के लिए खेतों की तरफ गए तो उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल के पास एक बच्चे का शव दिखाई दिया। शव के मिलने की सूचना पलभर में ही पूरे गांव में फै ल गई। इस पर समीर के परिजन भी मौके पर पहुंचे तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त समीर के तौर पर की। समीर के चेहरे पर चोट के निशान मिले।
इसी दौरान मामले की सूचना पाकर थाना मोहाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारी चीज के साथ किया है वार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समीर की हत्या किसी भारी चीज से की गई है। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी इसी तरह के हैं। प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का दिख रहा था, इसीलिये पुलिस ने भी तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
पुरानी रंजिश को मान रहे हैं आधार
पुलिस इस मामले में पुरानी रंजिश को आधार मानकर जांच कर रही है। जांच का एंगल पूरी तरह से इसी पर टिका है, इसके लिये परिजनों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रंजिश के अलावा कोई दूसरा कारण अभी तक नजर नहीं आया है। हालांकि पुलिस जल्द से जल्द मामला स्पष्ट करने का दावा कर रही है।
वर्जन
सूचना मिली थी कि गांव मोहाना के सरकारी स्कूल के पास एक बच्चे का शव मिला है। इसके चहेरे पर चोट के निशान है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धीरज कु मार, थाना प्रभारी, मोहाना