फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   horrible exposure by theatre age childrens about zulfikar khan

बच्चे बोले, उनसे कैसे सेक्स करता था थियेटर एज डायरेक्टर?

Mon, 13 Jul 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jul 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
horrible exposure by theatre age childrens about zulfikar khan

नामी कलाकार और एनजीओ थिएटर एज के डायरेक्टर जुल्फिकार खान को बच्चों से कुकर्म मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जिला अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन शोषण के कई और मामले सामने आ रहे हैं। इनकी जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी के मोबाइल से अश्लील क्लीपिंग बरामद करनी है। इस आधार पर उन्होंने कोर्ट से आरोपी का पांच दिन का रिमांड मांगा। हालांकि कोर्ट ने पुलिस को एक ही दिन का रिमांड दिया। आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ाने के नाम पर रात को बुलाता था
रविवार को जिला अदालत में सेक्टर-11 थाने के एसएचओ नरेंद्र पटियाल ने बताया कि आरोपी बच्चों को रात में पढ़ाने के बहाने बुलाता था और उन्हें अश्लील फिल्में दिखाता था। इसके बाद वह उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उनका यौन शोषण करता था। बच्चों को धमकाता भी था कि वे इस बारे में किसी को न बताएं। इसके अलावा बच्चों की अश्लील फिल्में भी बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल का लालच देता
पुलिस के अनुसार, जुल्फिकार बच्चों को पहले आर्थिक सहायता का लालच देता था। इसके साथ वह नाबालिग बच्चों को मोबाइल और जेब खर्च के लिए पैसे देता था। इसके बाद वह उन्हें झांसे में फंसाकर कुकर्म करता था। इस दौरान वह शराब पीता था बच्चों को भी पिलाता था।

जुड़े हो सकते हैं और भी कई नाम

horrible exposure by theatre age childrens about zulfikar khan

एसएचओ के अनुसार सेक्टर-11 मामले की शुरुआती जांच के अनुसार और भी कई लोगों के नाम का खुलासा हो सकता है। इसमें अभी और लोग भी गिरफ्तार हो सकते हैं। एसएचओ ने आरोपी के जांच में सहयोग नहीं करने, बच्चों को धमकाने और उन्हें गुमराह तक करने के भी आरोप लगाए। सभी बच्चे 18 वर्ष से कम उम्र के हैं।

पुलिस ने आशंका जताई है कि मामले में बच्चों की अश्लील फिल्में बनाकर बहार भेजे जाने की भी संभावना है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी का मोबाइल, अश्लील फिल्म और फोटो बरामद करने की कोशिश करेगी। जिन जगहों को बच्चों के यौन शोषण के लिए इस्तेमाल किया जाता था, उनकी भी जांच पुलिस करेगी।

पीड़ित की गर्लफ्रेंड से भी था संबंध
पुलिस के अनुसार जांच में एक और बात सामने आई है। जुल्फिकार के एक पीड़ित युवक की गर्लफ्रेंड से भी संबंध हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यदि युवती शिकायत दर्ज कराती है तो ही इसमें कार्रवाई की जाएगी।

शाहजहांपुर से आया
थिएटर की पढ़ाई के लिए यूपी के शाहजांहपुर से जुल्फिकार चंडीगढ़ आया था। पीयू से थिएटर में एमए की पढ़ाई की। 1989 में स्लम एरिया के बच्चों को शिक्षित करने के लिए 1992 में थिएटर एज के नाम से एक एनजीओ की शुरुआत की। फंडिंग के लिए जुल्फिकार लोगों के घरों से कबाड़ व पेपर एकत्रित करता था और उसे बेचकर बच्चों की पढ़ाई और अन्य खर्च पूरे करता था।

साजिश का आरोप
पेशी के दौरान जुल्फिकार खान ने खुद को साजिश का शिकार बताया। उसने कहा कि उसके अपनों ने ही उसके खिलाफ साजिश रची है। उसके कुछ कहने या न कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे किसी से शिकायत नहीं है। मुझे इस बात की तकलीफ है कि जिन बच्चों के लिए मैंने अपने जीवन के 22 साल लगा दिए, उन्होंने खुद को पैसे के लिए बेच दिया। क्योंकि मैं लाखों रुपये खर्च नहीं कर पाया। इसलिए मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है।

कमरे में मिले कंडोम के पैकेट

horrible exposure by theatre age childrens about zulfikar khan

डीएसपी सतीश कुमार के अनुसार आरोपी के सेक्टर-25 स्थित मकान को पुलिस ने सील कर दिया था। कमरे की जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग भी करवाई है। कमरे में कंडोम के कुछ पैकेट भी मिले हैं। इसके अलावा कमरे से मिली अलमारी में लॉक लगा हुआ था। पुलिस इसको खुलवाकर इसकी भी जांच करेगी।

किराये के दो कमरे
प्राथमिक जांच में सामने आया कि सेक्टर-24 में मिले ऑफिस के अलावा उसने दो अन्य जगह पर कमरे किराये पर लिए हैं। वह इन्हीं कमरों में बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता था।

आरोपी कहां से लाता था नशा
पुलिस को शक है कि यह बच्चों को ड्रग्स का आदि बनाता था। इस लत के कारण वह आरोपी का साथ देने पर मजबूर हो जाते थे। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है।

पोर्न साइट से जुड़े हो सकते हैं जुल्फिकार के लिंक
जुल्फिकार खान के पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े होने का शक भी पुलिस को है। पुलिस का मानना है कि जिस तरह के पोर्न वीडियो और फोट दस्तावेजों के रूप में सामने आ रहे हैं, उनसे लगता है कि वे जुल्फिकार की सहमति या उसके निर्देश पर ही बने हो सकते हैं। ये तस्वीरे मार्फ्ड नहीं लगतीं।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि उसके संपर्क में करीब 50 बच्चे थे। अब पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि कहीं ये सब अश्लील सामग्री पोर्न साइट पर अपलोड तो नहीं की गई। इस काम में उसके साथ कई और लोगों के शामिल होने और उनके पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed