फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Horrible Deed by Parents, Must Read Story

मां-बाप की ये हरकत पढ़कर दिल दहल जाएगा

Mon, 29 Dec 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 29 Dec 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
Horrible Deed by Parents, Must Read Story

मां-बाप की यह हरकत पढ़कर आपका दिल भी दहल जाएगा। ये मां-बाप अपने दो बच्चों को छोड़कर ताला लगाकर चले गए। ऐसा हुआ करनाल में पुरानी सिविल लाइन के पास बने एक मकान के भीतर।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे थे, एक घर से दो मासूमों के विलाप करने की आवाज राहगीरों को सुनाई दी। गेट के नीचे से झांककर देखा तो ठंड में दो मासूम फर्श पर लेटे रो रहे हैं। एक करीब 5 वर्ष का था तो दूसरा 3-4 वर्ष का था।
विज्ञापन


बच्चों को चुप कराने के लिए किसी ने मूंगफली दी तो किसी ने गेट के भीतर से ही संतरे पकड़ा दिए। इस घर के बाहर गेट पर ताला लगा था।

पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की

Horrible Deed by Parents, Must Read Story

बच्चों को बिलखता देखकर लोगों ने उनके मां-बाप को काफी ढूंढा। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी जब लोगों को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पूरे मामले की सूचना दी गई।

कंट्रोल रूम ने सूचना जाते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों से पूछताछ की। कुछ समय बाद उसके मां-बाप आ गए। उन्होंने बताया कि बच्चे सो रहे थे, इसलिए वे किसी काम से चले गए थे।

बच्चे घर से बाहर न आए, इसलिए ताला लगाया था। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें हिदायत दी और चले गए। इस दौरान सैकड़ों लोग आए। सभी ने हमदर्दी दिखाई। पुलिस आई तो उसने भी ताला तोड़कर बच्चों को सांत्वना नहीं दी। इस दौरान बच्चे बस बिलखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed