{"_id":"a7aa6d96d18ab5fc2bb36f7f4b2db751","slug":"horrible-death-of-man-thrown-by-neighbours-from-roof-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को दी दिल दहला देने वाली मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ को दी दिल दहला देने वाली मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की बिजली चली जाने पर तार लगाने के लिए पड़ोसी की छत पर चढ़ना एक अधेड़ के लिए महंगा पड़ गया। पड़ोसियों ने अधेड़ को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विवाद में बीच-बचाव करने आए भतीजे की भी पिटाई कर दी गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर राजबीर, संजय और प्रवीण के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव बुटाना निवासी चांद सिंह (55) पुत्र बलवंत सिंह के घर की बिजली बुधवार शाम करीब 7 बजे चली गई। वह पड़ोसी रामफल की छत पर जाकर खंभे पर बिजली के तार ठीक करने लगा। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले राजवीर के घर में जाने वाले तार हिल गए और उसकी बिजली चली गई। इसका राजवीर ने विरोध किया। चांद सिंह ने उसके भी तार लगाने की बात कही, लेकिन राजवीर नहीं माना।
विज्ञापन
राजवीर अपने बेटे संजय और भतीजे प्रवीण के साथ छत पर गया और चांद के साथ हाथापाई करने लगा। चांद सिंह के साथ हो रहे विवाद को देखते हुए उसका भतीजा मनोज वहां पहुंचा और बीचबचाव का प्रयास किया, लेकिन उन लोगों ने मनोज के साथ मारपीट की और चांद सिंह को छत से नीचे फेंक दिया। छत से नीचे गिरते ही चांद सिंह की मौत हो गई।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि वह तीन लड़कियों और एक लड़के का पिता था और मेहनत मजदूरी करके घर चला रहा था। दो लड़कियों की शादी करने के बाद अभी उसकी एक बेटी और एक बेटा कुंवारा था। चांद सिंह की मौत के बाद जहां बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
पड़ोसियों द्वारा चांद सिंह को छत से फेंकने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-राजेंद्र सिंह, प्रभारी, बुटाना चौकी