फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honour Killing, Murder of Daughter due to Love Marriage

लव मैरिज करने पर बेटी को दी दर्दनाक मौत

Fri, 03 Oct 2014 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 03 Oct 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
Honour Killing, Murder of Daughter due to Love Marriage

घर से भागकर हाईकोर्ट में प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी जोडे़ पर युवती के परिजनों ने हमला कर दिया। युवक को घायल करने के बाद परिजन अपनी बेटी को उठाकर ले गए और गांव भरोखा के खेत में उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


ऑनर किलिंग की इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

जिस दातर से युवती का गला काटा गया, वह शव के पास ही पड़ी मिली है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर उसके ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया है।

मिली हुई थी पुलिस प्रोटेक्‍शन

Honour Killing, Murder of Daughter due to Love Marriage

गांव दड़बी निवासी मनमीत सिंह और अपनी पड़ोसी अमनदीप कौर के साथ 10 अगस्त को घर से भागकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अगले दिन प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद वे पंजाब स्थित टिब्बी में अपने एक रिश्तेदार के यहां जाकर रहने लगे।

15 अगस्त को घबराया नवविवाहित प्रेमी जोड़ा सिरसा पुलिस अधीक्षक से मिला, जहां से उन्हें 22 अगस्त तक पुलिस प्रोटेक्शन मिल गई। प्रोटेक्शन की सीमा समाप्त होने के बाद मनमीत सिंह पत्नी अमनदीप कौर के साथ अपने घर दड़बी में रहने लगा।

30 सितंबर को मनमीत सिंह अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर गांव भावदीन में रहने वाली अपनी बुआ के घर जा रहा था कि रास्ते में अमनदीप कौर के परिजनों ने उन्हें घेर लिया।

मनमीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी के पिता राम सिंह, भाई कर्ण, चानन व अन्य रिश्तेदार सोनू, विक्की, गुडो देवी, टीपू, पूजा रानी, रानी देवी और मुख्तयार सिंह ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

वे उसकी पत्नी अमनदीप कौर को उठाकर ले गए। मनमीत सिंह ने सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में मिला खून से लथपथ शव

Honour Killing, Murder of Daughter due to Love Marriage

गांव भरोखा के खेत में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को खून से लथपथ एक युवती का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

वहां जाकर पता चला कि यह खेत डिंग थाना की जद में आता है। इसके बाद डिंग थाना प्रभारी विकास कुमार वहां पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। शव की पहचान अपहृत  अमनदीपकौर के रूप में हुई।
 
पिता समेत दस के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
डिंग थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि दड़बी निवासी मनमीत सिंह की शिकायत पर पहले ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व अपहरण का केस दर्ज किया हुआ था।

अब पुलिस ने आरोपी पिता राम सिंह, भाई कर्ण, चानन व अन्य रिश्तेदार सोनू, विक्की, गुडो देवी, टीपू, पूजा रानी, रानी देवी व मुख्तयार सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed