अब करनाल में ऑनर किलिंग, युवती का जला शव मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बिटोड़े से सोमवार को जली हुई लाश के अवशेष मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। मामला हरियाणा के तरावड़ी(करनाल) का है। यहां गांव सुल्तानपुर के बाहर लाश के अवशेष के पास मिलीं चूड़ियों व बालों में लगाने वाले कल्चर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी लड़की की लाश के अवशेष हैं।
मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सुल्तानपुर के साथ आसपास के एक दो गांवों में यह जानकारी निकाल रही है कि किसी की लड़की एक दो दिनों से गायब तो नहीं है।
बिटोड़े के मालिक धर्मपाल व ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को आग लगी थी। वे गर्मी के कारण साधारण घटना मान रहे थे।
बारिश के बाद जले शव की हड्डियां दिखाई देने लगी
सोमवार को गांव के लोग जब सुबह सैर कर रहे थे उन्होंने गांव से कुछ दूरी पर एक जले बिटोड़े में एक जली हुई लाश के अवशेष दिखाई दिए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जली हुई चूड़ी और बालों में लगाने वाला एक कल्चर मिला है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्य जुटाए।
बारिश के कारण दिखे अवशेष
रविवार को हुई बारिश के बाद जली राख नीचे बैठ गई और नीचे से जले शव की हड्डियां दिखाई देने लगी। रविवार को यदि बारिश न होती तो यह मामला फिलहाल सामने नहीं आने वाला था।
थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि अवशेषों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव को खुर्दबुर्द करने सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।